back to top
23.1 C
New Delhi
Monday, March 16, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फाइनली मलाइका अरोड़ा ने अपने फिटनेस सीक्रेट का खोल दिया राज, जानिए एक्ट्रेस का डाइट प्लान

बॉलीवुड के तमाम स्टार्स अक्सर अपनी फिट रहने के सीक्रेट रिवील करते रहते हैं, इसी के साथ अब ये एक्ट्रेस ने भी 49 की उम्र में अपनी फिटनेस का राज भी बताया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा 49 साल की उम्र में भी बला की हसीन लगती है, बॉलीवुड के तमाम स्टार अक्सर अपनी फिट और एनर्जेटिक बने रहने के सीक्रेट को बताते रहते है जिसमें वे एक कड़ा अनुशासन फॉलो करते है इसमें जहा अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे स्टार लंबे समय से अपनी जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदतों के लिए जाने जाते है तो वहीं अब इस ट्रेंड में मलाइका अरोड़ा भी शामिल हो गई है जिसमें उन्होनें अपनी फिटनेस का राज भी बताया है। 

49 साल की उम्र में भी बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन मलाइका अरोड़ा बला की हसीन लगती है लेकिन उनके इस फिटनेस का राज अब तक हर कोई जानने उत्सुक रहता था जिससे आज मलाइका अरोड़ा ने पर्दा उठा दिया है। आइए जानते है एक्ट्रेस की फिटनेस का राज 

सूरज ढलने क बाद कुछ नहीं खाती हैं मलाइका अरोड़ा

दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार और एक यूट्यूब चैनल पर बातचीत में मलाइका ने अपने फिटनेस को लेकर खुलासा किया है जिसमें उन्होंने शाम 7 बजे के बाद कुछ भी नहीं खाने की आदत के बारे में बताया। कहा, हर दूसरे दिन रुक-रुक कर फास्टिंग करती हैं। 

मलाइका ने कहा, सनसेट के बाद शाम 7 बजे तक मैं खाना खा लेती हूं इसके बाद जो मैं मानती हूं, खाना न खाना मेरा लास्ट मील है। मैं अगले दिन तक कुछ भी नहीं खाने की कोशिश करती हूं। जल्दी उठती हूं, लेकिन कुछ नहीं खाती। मैं इसे घी से ही तोड़ती हूं। दोपहर 12 बजे मैं अपना पहला मील लेती हूं । अपने प्रॉपर खाने में मैं सबकुछ अच्छे से खाती हूं। चाहे वह चावल हो, रोटी हो, सब्जी हो, सब कुछ। 

चिट डे कॉन्सेप्ट फॉलो नहीं करती हैं मलाइका

मलाइका ने आगे कहा कि ये तरीका उनके लिए बहुत कारगर है, खासकर तब जब वे 50 की उम्र के करीब है। एक निश्चित उम्र के बाद आप बहुत सी चीजों से जूझ रहे होते हैं। हां मैं कैलोरी नहीं गिनती और ना ही ऐसा कोई चीट डे के कॉन्सेप्ट अपनाती हूं। जिसमें एक दिन हर वो चीज भरपूर खाऊ जो मैं रोज नही खा पा रही। मैं और इस तरह की चीजों में विश्वास नहीं करती हूं। 

 मलाइका को इंटरमिटेंट फास्टिंग से मिला खूब फायदा

मलाइका को इंटरमिटेंट फास्टिंग से मिला खूब फायदा, वे आगे बताती है कि, मैं उतना ही खाऊँगी मुझे एक कटोरे से खाना पसंद है, यह एक निश्चित साइज का बाउल होता है। यह एक गेम-चेंजर रहा है। मैं बीच-बीच में उपवास करती हूं। यह मेरे लिए जादू की तरह काम करेगा। मुझे लगता है कि, मैं बेहतर नींद लेती हूं। मुझे भारीपन महसूस नहीं होता। फिर मैंने इसे हर दूसरे दिन करना शुरू कर दिया। डाइटिंग और उपवास के बीच एक बड़ा अंतर है, मैं खाती हूं लेकिन मैं उस समय में खाती हूँ, उस दिन केटाइम में वही खाती हूं।

Advertisementspot_img

Also Read:

डेटिंग अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया, बताया कौन है उनकी ज़िंदगी का ‘मिस्ट्री मैन’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की। The Namrata Zakaria Show...
spot_img

Latest Stories

हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, Sensex-Nifty कभी लाल तो कभी हरे निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार,...

Rajpal Yadav Birthday: पहले करते थे दर्जी का काम, फिर यूं पलटी किस्मत आज बन गए बॉलीवुड स्टार

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में सिनेमाघर...

अब आप घर पर ही बना सकती हैं हेयर कलर, अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में लोगों...