back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

47 साल पहले आकाशवाणी केन्‍द्र शिमला ने खारिज कर दी थी अनुपम खेर की आवाज

उज्ज्वल शर्मा शिमला, 19 जून (हि.स.)। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों पहाड़ों की रानी शिमला में सुकून के पल बिता रहे हैं। शिमला में जन्मे अनुपम खेर (65) ने शुरुआती जिंदगी के 20 साल यहीं बिताए हैं। आज वह बॉलीबुड में हिंदी फिल्मों के सफल अभिनेता हैं। शनिवार सुबह अनुपम खेर अचानक आकाशवाणी केंद्र शिमला पहुंचे, तो आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी चकित रह गए। अनुपम खेर को अपने बीच पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आकाशवाणी में अनुपम खेर का लाइव कार्यक्रम प्रसारित किया गया। इस दौरान अनुपम खेर ने अपनी पुरानी यादों को साझा किया। अनुपम खेर ने बताया कि कैसे 47 साल पहले उन्हें आकाशवाणी शिमला ने आकस्मिक उद्घोषक के रूप में खारिज कर दिया था। शनिवार को 11.30 बजे आकाशवाणी शिमला पर लगभग तीन मिनट के लाइव कार्यक्रम में अनुपम खेर ने बताया कि दिसम्बर 1974 में जब शिमला में कड़ाके की ठंड पड़ रही थी तब वह आकस्मिक उद्घोषक के रूप में अपना पहला कार्यक्रम करने गए। कार्यक्रम के दौरान उनकी आवाज थोड़ी लड़खड़ा गई थी। इससे ड्यूटी ऑफिसर उसके पास आया और कहा, "मैं आपके पैर छूता हूं, कृपया फिर से आकाशवाणी शिमला न आएं।" अनुपम खेर ने बताया कि इस घटना से उन्हें इसका कोई मलाल नहीं है क्योंकि कई मर्तबा असफलताएं सफलता की सीढ़ी पर पहला कदम बन जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं आकाशवाणी केंद्र आया हूं और स्वयं को सफल महसूस कर रहा हूं। अनुपम खेर ने आगे कहा कि अगर आकाशवाणी उन्हें खारिज नहीं करती, तो उन्होंने ड्रामा स्कूल में दाखिला नहीं लिया होता और उस मुकाम पर नहीं पहुंचते, जहां वे अभी हैं। लाइव कार्यक्रम में शनिवार को अनुपम खेर ने आकाशवाणी केंद्र शिमला की आकस्मिक उद्घोषक रीना के साथ बातचीत करते हुए अपनी यादें साझा की। इस दौरान अनुपम खेर को उनकी मां दुलारी खेर का फेवरिट सांग हम दोनों फिल्म का "अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम, सबकी सनमती दे भगवान" गाना चलाया गया। आकाशवाणी केंद्र शिमला के कार्यक्रम प्रमुख उमेश कश्यप ने बताया कि बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर शनिवार को आकाशवाणी केंद्र शिमला आये और उन्होंने एक छोटी अवधि के साक्षात्कार के दौरान अपनी पुरानी यादें सांझा की। ये पूर्व नियोजित साक्षात्कार नहीं था। हिन्दुस्थान समाचार

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...