नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टेलीविजन का पॉपुलर शो क्राइम पेट्रोल से अनूप सोनी को जाना जाता है। सालों से अनूप सोनी इस शो में नजर आ रहे हैं। यह टीवी शो उनके लिए लकी साबित हुआ जिससे उन्हें नाम और पैसा दोनों मिला। अनूप सोनी के सामने एक समय ऐसा भी आया था जब वह एक्टिंग से हार मान चुके थे और मुंबई छोड़ने वाले थे। लेकिन एक्टर ने खुद पर भरोसा किया और एक नई शुरुआत की। तो चलिए एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनके संघर्ष करियर के बारे में जानते हैं।
कब और कहां हुआ था अनूप सोनी का जन्म
अनूप सोनी का जन्म 30 जनवरी 1975 को लुधियाना में हुआ था। अनूप सोनी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं इसके बारे में उनके जन्मदिन के मौके पर जानेंगे। अनूप सोनी ने बताया था कि वह जयपुर में रहते थे जहां से उन्हें एक्टिंग का ख्याल मन में आया था। नेशनल स्कूल का ड्रामा में जाने से पहले एक्टर के लिए एक्टिंग का मतलब सिर्फ एक डायलॉग ही था।
ऐसा था अनूप सोनी का अनुभव
अनूप सोनी 90s के समय में मुंबई आए थे। मुंबई आने के बाद सिनेमा का माहौल देखने के बाद अनूप सोनी को यह लगा कि वह हीरो तो नहीं बन पाएंगे। वह ऐसा समय था जब कास्टिंग डायरेक्टर नहीं हुआ करते थे। अनूप सोनी धक्के खा रहे थे, खाना खाने का ठिकाना नहीं था, दिल में ऐसा लगा कि वह काम नहीं कर पाएंगे।
फोटोशूट के लिए भी नहीं थे पैसे
अनूप सोनी के पास उस समय फोटोशूट के लिए भी पैसे नहीं थे उन्होंने अपनी पुरानी फोटो का एल्बम बनाया था। यह पोर्टफोलियो लेकर वह डायरेक्टर से मिलने जाया करते थे। एक दिन इतनी जोर बारिश हुई कि उनका पोर्टफोलियो बुरी तरह से भीग गया। एक्टर के पास फोटो शूट के लिए पैसे नहीं थे और अब इस तरह से वह डिप्रेसिव फील कर रहे थे।
धीरे-धीरे गुजरे अनूप सोनी के दिन
अनूप सोनी का समय धीरे-धीरे गुजरा चला गया और वह एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई करना शुरू कर दिए। इस दौरान उन्हें अभिनव सिन्हा का शो Sea Hawks मिला। इस शो के बाद अनूप सोनी को काफी अच्छी पापुलैरिटी मिल गई थी जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद अनूप सोनी को बालिका वधू और क्राइम पेट्रोल शो मिला।
फिल्मों में भी आ चुके हैं नजर
एक्टर का करियर इस समय पीक पर था। एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि, क्राइम पेट्रोल शो उनके लिए गेम चेंजर बना था। टेलीविजन के अलावा अनूप सोनी ‘गंगाजल’, ‘फिजा’, ‘राज’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। अनूप सोनी एक बहुत अच्छे एंकर हैं जो क्राइम पेट्रोल शो को होस्ट करते हैं।




