back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sushant Singh Rajput- सुशांत की पहली बरसी पर अंकिता ने शेयर की अल्बम

अभिनेता सुशांत सिंह के मामलें में कोई भी निर्णय नहीं आ पाया है। लेकिन उनकी पहली बरसी पर उनकी खास दोस्त व गर्लफ्रेंड रही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने उनके साथ की कई फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रह चुकी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने सुशांत सिंह राजपूत की पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए उनकी कई अनदेखी तस्वीरों का अल्बम फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस अल्बम में सुशांत और अंकिता की साथ में बिताये गए कई खूबसूरत पलों की यादे हैं। अभिनेत्री ने इस अनसीन अल्बम को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा-‘ये हमारा सफर था….फिर मिलेंगे चलते-चलते…।’ फैंस सुशांत और अंकिता का यह अनसीन अल्बम देखकर काफी भावुक हो गए हैं और अंकिता के इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार इससे पहले अंकिता ने बीती रात सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की शांति के लिए अपने घर पर हवन करवाया था। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत की पहली मुलाकात साल 2009 में जीटीवी के मशहूर धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के सेट पर हुई थी। इस धारावाहिक में दोनों लीड रोल में थे। धारावाहिक में सुशांत ने मानव और अंकिता ने अर्चना का किरदार निभाया था। अंकिता और सुशांत की गिनती टेलीविजन की दुनिया के सबसे मशहूर और परफेक्ट कपल में होती थी। सीरियल में काम के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। देखते-देखते सुशांत और अंकिता का रील लाइफ लव रियल लाइफ लव में बदल गई और दोनों ने खुल्लम खुल्ला अपने प्यार का इजहार भी किया। दोनों एक -दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन छह साल के रिलेशनशिप के बाद साल 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया । हालांकि इसकी असली वजह सामने नहीं आई। उधर, सुशांत का नाम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ जुड़ने लगा था और दोनों रिलेशनशिप में थे। अचानक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून, 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में खुदकुशी कर ली थी। लेकिन सुशांत के निधन के बाद भी अंकिता उनके परिवार के साथ इस मुश्किल दौर में खड़ी रहीं और सुशांत के लिए इन्साफ की मांग भी करती रहीं। फिलहाल अंकिता विक्की जैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

Sushant Singh Rajput Birthday: टीवी से बड़े पर्दे तक का आसान नहीं था सफर, जानिए एक्टर के फिल्मी करियर के बार

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कुछ कलाकार ऐसे होते हैं जिन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की और फिर बॉलीवुड में...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...