back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दिवाली पार्टी में सितारों का मेला, देसी लुक में आईं गौहर खान

टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने इस बार दिवाली का जश्न बड़ी धूमधाम से मनाया। दोनों ने मुंबई में अपने घर पर एक भव्य पार्टी का आयोजन किया।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टीवी इंडस्ट्री के मशहूर कपल अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने हाल ही में भव्य दिवाली पार्टी का आयोजन किया। उनके मुंबई आवास पर टीवी और म्यूजिक जगत के कई सितारे शामिल हुए। पार्टी में सभी सितारे पारंपरिक परिधान में नजर आए और पूरे माहौल में जश्न की रौनक छा गई। इस पार्टी में पहुंची गौहर खान ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद खूबसूरत दिखीं, जबकि रैपर रफ्तार ने अपने स्टाइलिश देसी लुक से सबका ध्यान खींचा।

अंकिता-विक्की ने पार्टी में कराया स्पेशल फोटोशूट

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने टीवी के काफी चर्चित कपल हैं। अंकिता और विक्की ने अपने परिवार के साथ मिलकर इस खास मौके का आनंद लिया। दोनों ने पारंपरिक परिधान पहनकर मेहमानों का स्वागत किया। पार्टी की शुरुआत कपल ने अपने परिवार के साथ फोटोशूट से की। अंकिता की मां और भाई भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। दोनों ने एक-दूसरे के साथ खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कराईं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गौहर खान ने पति संग बढ़ाई दिवाली पार्टी की रौनक

अंकिता लोखंडे की दिवाली पार्टी में उनकी करीबी दोस्त और एक्ट्रेस गौहर खान भी पति के साथ पहुंचीं। गौहर ने विक्की जैन के साथ काम भी किया है और इस खास मौके पर दोनों से मुलाकात की। एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक पार्टी की शान बना रहा, जिसे देख सभी मेहमानों की निगाहें उन पर थम गईं। उनका ट्रेडिशनल लुक काफी चर्चा में रहा।

रैपर रफ्तार भी पहुंचे, होस्ट कपल ने किया सभी मेहमानों का स्वागत

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की दिवाली पार्टी में रैपर रफ्तार भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। पार्टी के दौरान होस्ट कपल अंकिता और विक्की सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते दिखे। दोनों हर गेस्ट से मुलाकात कर उन्हें अटेंड करते नजर आए। 

रात भर चली इस दिवाली पार्टी में मस्ती और दोस्ती का शानदार मेल देखने को मिला। अंकिता और विक्की की यह पार्टी सेलिब्रिटी सर्कल की सबसे चर्चित दिवाली नाइट्स में से एक बन गई।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...