नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘सैयारा’ लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। सिनेमा घर हो या सोशल मीडिया हर तरफ फिल्म ‘सैयारा’ के ही गाने बज रहे हैं। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम हर तरफ सैयारा का ट्रेंड छाया हुआ है। फिल्म को देखने के बाद बड़े-बड़े सेलेब्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। तो वहीं अमीषा पटेल ने भी इस फिल्म पर रिएक्ट किया।
आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर अमीषा पटेल की फिल्म कहो ना प्यार को सैयारा से कंपेयर किया जा रहा था हाल में ही अमीषा पटेल से इस पर सवाल भी पूछे गए थे जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि, मैने अब तक मूवी देखी नहीं है इसलिए मैं मूवी के ऊपर कुछ नहीं बोल सकती लेकिन जिन्होंने अपना नया डेब्यू किया है उनको बहुत-बहुत बधाई।
अमीषा पटेल ने अहान-अनीत को दी बधाई
एक्ट्रेस ने बीते दिन अहान पांडे और अनीत पड्डा के लिए एक स्पेशल नोट लिखा है। अमीषा ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “सैयारा की जोड़ी अहान और अनीत को शुभकामनाएं!! आप भविष्य की फिल्मों में भी बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाना जारी रखें !! कहो ना प्यार हैं।”
सैयारा फिल्म कलेक्शन
अहान पांडे की फिल्म ‘सैयारा’ का कलेक्शन की बात करें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। जब से फिल्म रिलीज हुई है लगातार लोग इस फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। आपको बता दें इस फिल्म को मोहित सूरी ने बनाया है। इसके पहले भी मोहित सूरी ने अब तक कई बेहतरीन फिल्में बनाई है। फिल्म को अब तक चार दिन हो चुके हैं और चौथे दिन फिल्म ने 22 करोड़ का कलेक्शन किया है इस हिसाब से 4 दिन को मिलाकर फिल्म ने अब तक 105.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रफ्तार ऐसी ही रही तो जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।




