नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिंगर अल्का यागनिक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में हुआ था। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। अल्का यागनिक को छोटी उम्र से ही गाना गाने का शौक था और उन्होंने 6 साल की उम्र से ही सिंगिंग सीखी थी। अल्का यागनिक की मां ने उनके सिंगिंग करियर को लेकर खूब सपोर्ट किया था। अल्का यागनिक के लिए वह पल बहुत खास था जब राज कपूर ने पहली बार उनकी आवाज सुनी थी और हैरान रह गए थे।
मां ने पहचाना था अलका यागनिक का हुनर
अल्का यागनिक की आवाज गॉड गिफ्टेड है जिससे वह फैंस का दिल जीतती हैं। सिंगर 6 साल की उम्र से ही आकाशवाणी ऑल इंडिया रेडियो के लिए गाया करती थीं। अल्का की मां ने बेटी के बड़े होने का इंतजार किया और 10 साल की उम्र में उन्हें मुंबई लेकर आ गईं। मां ने बेटी के हुनर पर भरोसा किया और उनके हुनर को पहचान लिया था। इसके बाद अल्का भी मां के भरोसे पर खरी उतरीं और उन्होंने आशा भोसले और लता मंगेशकर जैसी दिग्गज गायिका की लिस्ट में अपनी जगह बना ली।
सिंगर अल्का को राज कपूर ने भेजा था लेटर
अल्का ने जमकर मेहनत की और एक दिन वह कामयाब सिंगर बनीं। अल्का को राज कपूर की तरफ से एक लेटर आया जिसमें उन्हें गाने के लिए बुलाया गया था। 10 साल की नन्ही सी अल्का ने जब राज कपूर के सामने गाना गया तो वह हैरान रह गए थे। अल्का का गाना सुनने के बाद राज कपूर ने उन्हें सीधे मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर की जोड़ी लक्ष्मिकांत-प्यारेलाल के पास परफॉर्मेंस के लिए भेज दिया था। अल्का की आवाज सुनने के बाद वह भी इंप्रेस रह गए थे।
म्यूजिक डायरेक्टर ने मां को दिए थे दो ऑप्शन
म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मिकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने अल्का की मां को दो ऑप्शन दिए थे। पहले ऑप्शन में उन्होंने कहा था कि अगर इन्हें तुरंत रखना है तो डबिंग आर्टिस्ट के तौर पर रखना होगा। वहीं, दूसरा ऑप्शन यह था कि सिंगर बनाना है तो थोड़ा समय देना होगा। इसके बाद अल्का की मां ने दूसरा ऑप्शन चुना और इस तरह अल्का का फिल्मी करियर शुरू हुआ। इस दौरान अल्का ने कुमार सानू और उदित नारायण के साथ डुएट किया था।
अल्का याग्निक के करियर का पहला गाना
साल 1980 में 14 साल की उम्र में अल्का ने अपना पहला गाना ‘पायल की झंकार’ गाया था। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लावारिस’ का गाना ‘मेरे अंगने में’ का फीमेल वर्जन गाया था। आज उन्होंने चार दशक के करियर में 8000 से भी ज्यादा गाने गाए हैं।




