back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आलिया भट्ट ने किया बड़ा खुलासा, प्रेगनेंसी पर कैसा था पहला रिएक्शन

आलिया भट्ट ने अपनी प्रेगनेंसी का किस्सा शेयर किया है और उन्होंने बताया है कि उनका रिएक्शन क्या था। आलिया भट्ट ने यह बताया है की रोजाना सुबह उन्हें और पति रणबीर कपूर को राहा जगाती हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी अप्रैल साल 2022 में हुई थी और राहा का जन्म नवंबर 2022 में हुआ था। हाल ही में एक्ट्रेस में अपनी पहली बुक लॉन्च की है जो उनके लिए एक बड़ी अचीवमेंट है। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया है की जब प्रेगनेंसी के बारे में उन्हें पता चला तो उनका रिएक्शन क्या था। 

इमोशनल हो गई थी आलिया भट्ट

जब आलिया भट्ट को पहली बार उनकी प्रेगनेंसी के बारे में पता चला था तब वह बेहद इमोशनल हो गई थी। एक्ट्रेस ने बताया कि, वह फिल्म की शूटिंग कर रही थी इस दौरान उन्हें प्रेगनेंसी की खबर सेट पर मिली थी। आलिया भट्ट ने यह भी बताया है की वह सुबह उठकर सबसे पहले क्या करती हैं। राहा सुबह-सुबह आलिया और रणबीर कपूर को जगा देती हैं और मम्मी उन्हें गले से लगाती हैं। 

क्रिसमस पर हुआ था राहा का मीडिया इंट्रोडक्शन

पिछले साल क्रिसमस पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने राहा को मीडिया और बाकी दुनिया से परिचित कराया था। कई बार राहा आलिया और रणबीर के साथ स्पॉट की गई है जिसमें उनका क्यूट लुक देखने को मिला है। आलिया भट्ट ने यह भी बताया है कि, राहा के आने के बाद से एक्ट्रेस की मॉर्निंग रूटीन पूरी तरह से बदल गई। उन्होंने कहा है कि, सुबह-सुबह राहा आती है और हमें जगाती हैं हम सबसे पहले राहा का चेहरा देखते हैं।

आलिया भट्ट का वर्क फ्रंट

आलिया भट्ट फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आने वाली है इस फिल्म का निर्देशन वसन बाला ने किया है। बता दें कि, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म की कहानी बास्केटबॉल खिलाड़ी के इर्द गिर्द घूमती है। आलिया भट्ट के साथ वेदांग रैना भी मुख्य भूमिका में है। ऐक्ट्रेस आलिया ने फिल्म के लिए बास्केटबॉल खेलने सीखा है फिल्म के कई सीन में एक्ट्रेस को बास्केटबॉल खेलते हुए देखा जा सकता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

आलिया से अनुष्का तक क्यों छोड़ रहे हैं बॉलीवुड स्टार्स डेयरी प्रोडक्ट्स? जानें क्या है इनका सीक्रेट डाइट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में दूध-चाय का रिवाज तो हर घर की सुबह की पहचान है, लेकिन आजकल कई सितारे इस परंपरा को तोड़ते...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...