back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Met Gala 2024 से सामने आया आलिया भट्ट का लुक, साड़ी पहन विदेश में दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक

Met Gala 2024: मेट गाला 2024 की 6 मई से शुरू हो चुका है। यह न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। इस खास इवेंट पर अलिआ भट्ट फ्लोलर साड़ी में नजर आईं।

नई दिल्ली ,रफ्तार डेस्क। मेट गाला 2024 न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित हो रहा है। 6 मई 2024 से इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। इस बार का ड्रेस कोड के बारे में बताएं तो इस बार का कोड ‘द गार्डन ऑफ टाइम है’। फैशन मैगजीन वोग द्वारा आयोजित यह मेट गाला इवेंट आप 7 मई दोपहर 3 बजे के बाद देख सकते हैं। मेट गाला से आलिआ भट्ट की झलक सामने आई है। इसमें एक्ट्रेस काफी खूबसूरत साड़ी में नजर आ रही हैं।

साड़ी पहन मेट गाला में छाई एक्ट्रेस

6 मई से शुरू हो चुका मेट गाला 2024 में कई एक्ट्रेस ने अपनी फैशन और स्टाइल का मेला लगाया है। हर कोई डिजाइनर लुक में नजर अपने आईं। लेकिन आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसे देखने के बाद हर तरफ एक्ट्रेस छा गई। सामने आई इन तस्वीरों में एक्ट्रेस फ्लोलर साड़ी में नजर आ रही हैं। ये देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। आलिया भट्ट ये नया अंदाज हर किसी को खूब पसंद आ रहा है। वो एक दम हटके नजर आ रही हैं। उनके इस आउटफिट को सब्यसाची ने डिजाइन किया है। इस खूबसूरत साड़ी को हैंड एंब्रॉयडरी से बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस साड़ी को बनाने में 163 कारीगरों की टीम लगी थी। इस साड़ी को बनने में 1965 घंटे लगे थे।

आलिया भट्ट का मेट गाला लुक

एक्ट्रेस ने अपने लुक को और खास बनाने के लिए साड़ी के साथ अपने बालों को कर्ली बनाया है। साथ ही कुंदन वर्क से बनी हुई एकदम हट के मांग टीका पहना हुआ है। इसके साथ ही हाथ में अंगूठियां और कान में साड़ी से मैच करती हुई इयररिंग से अपने लुक को कंप्लीट कर रही है।इसके पहले आलिया 2023 में भी अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। 2023 के मेट गाला में एक्ट्रेस ने ऐसा शानदार डिजाइनर व्हाइट गाउन पहना था। इस ड्रेस में बताया जाता है कि 1लाख से ज्यादा मोती जड़े थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Alia Bhatt Birthday: 19 की उम्र में एक्ट्रेस ने किया डेब्यू, बड़ा अनोखा रहा अब तक का फिल्मी सफर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आलिया भट्ट सिनेमा की चर्चित अदाकाराओं में से एक हैं। एक्ट्रेस ने कम समय में अपनी खास पहचान बनाई है।...
spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵