नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने जबरदस्त कलेक्शन किया था या फिल्म इतनी हिट साबित हुई कि लोग आज तक भी इस फिल्म को देख रहे हैं जबकि इसका दूसरा पार्ट भी आने को तैयार है। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघर में दस्तक देने जा रही है जिसको लेकर साइंस के मन में उत्सुकता काफी बड़ी हुई है तो वही एडवांस बुकिंग में भी इसमें काफी मुनाफा देखने को मिल रहा है।लेकिन 10 अप्रैल का दिन भी सिनेमा प्रेमियों के लिए जबरदस्त साबित होगा। क्योंकि उसे दिन अक्षय कुमार की भूत बंगला दस्तक दे रही है।
दोनों फिल्मों में हो सकती है टकरार
एक तरफ धुरंधर 2 है। इसके पहले पार्ट ने हर तरफ तहलका मचा दिया था। तो वहीं दूसरे पार्ट की एडवांस बुकिंग में काफी अच्छा खासा कलेक्शन देखने को मिल रहा है फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फिल्म ने काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है।
वहीं दूसरी तरफ अक्षय कुमार की भूत बंगला है। प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ से इस साल की शुरुआत करने वाले हैं। फिल्म का हाल ही में टीजर आया, जिसने लोगों को खुश कर दिया। हर किसी का कहना था कि- यह पूरी तरह से ‘भूल भुलैया’ है।दरअसल दोनों फिल्मों में स्टार्स के अलावा काफी कुछ मिलता-जुलता है।
सिनेमाघर में कौन सी फिल्म का चलेगा जादू
हाल ही में जानकारी मिली थी कि ‘धुरंधर 2’ के प्रोड्यूसर जियो स्टूडियोज वालों ने एग्जीबिटर्स से बड़ी डिमांड की है। वो चाहते हैं कि अगले 6 हफ्ते के लिए सिंगल स्क्रीन पर उन्हें सारे के सारे शोज मिल जाए।ऐसे में अक्षय कुमार की फिल्म 10 अप्रैल को आ रही है। जिसका नुकसान उन्हें हो सकता है।फिलहाल मामला सुलझाया गया या नहीं, यह अबतक पता नहीं लगा। अब ये देखना होगा कि इन दोनों फिल्मों में से इसका जादू सिनेमाघरों पर चलता है।




