back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Akshay Kumar ने दिए Kesari के सीक्वल के संकेत, फिल्‍म के 6 साल पूरे होने पर वीडियो किया शेयर

अक्षय कुमार ने फिल्‍म केसरी के रिलीज के छह साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इस पोस्ट में 'केसरी' के सीक्वल का भी संकेत दिया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड एक्‍टर अक्षय कुमार ने अपने करियर में कई बेहतरीन फि‍ल्‍में दी है। जिनमें एक फिल्‍म केसरी भी है। केसरी में उनकी भूमिका ने दर्शकों की आंखों में आंसू ला दिए थे। यह फि‍ल्‍म दर्शकों के लिए यादगार बन गई। फिल्म ने अब अपनी रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए हैं। ऐसे में अक्षय ने फिल्म की छठी सालगिरह मनाने के लिए सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने अपने पोस्ट में ‘केसरी’ के सीक्वल का भी संकेत दिया।

अक्षय कुमार ने शुक्रवार को फिल्‍म ‘केसरी’ के 6 साल पूरे होने पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। अक्षय ने वीडियो के कैप्‍शन में लिखा, “केसरी के 6 साल पूरे होने का जश्न। केसरी की भावना का जश्न। एक नए अध्याय का जश्न जो जल्द ही शुरू होगा!” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय ‘केसरी 2’ के लिए फिर से करण जौहर के साथ काम करेंगे। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। सीक्वल में अक्षय के साथ अनन्या पांडे और आर माधवन के शामिल होने की उम्मीद है।

[EMBED]

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

अक्षय कुमार के सोशल मीडिया पर डाले गये पोस्ट के बाद यूजर्स काफी उत्‍साहित है। केसरी के सीक्वल के प्रति दर्शकों ने अपना उत्साह पोस्‍ट पर कमेंट कर दिखाया। यूजर्स ने लिखा कि उन्‍हें बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। वहीं एक अन्‍य यूजर ने लिखा कि अक्षय कुमार का दौर कभी खत्म नहीं होगा। जबकि एक यूजर इसे ब्लॉकबस्टर लोडिंग बताया। फिल्म ‘केसरी’ में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा भी नजर आई थी, जिसका अनुराग सिंह ने निर्देशन किया था। करीब 100 करोड़ रुपये बजट में बनी फिल्म बॉक्स ऑफिस छा गई थी। फि‍ल्‍म ने 155.70 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Sonam Kapoor बनी दूसरी बार मां, बेटे को दिया जन्म, खुद पोस्ट शेयर करके दी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam...

Stock Market Today: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार: Sensex 1000 अंक टूटा, Nifty भी लुढ़का

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵