नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी में ऐश्वर्या राय की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान ने खींचा। इस दौरान खास बात यह रही की ऐश्वर्या राय फैमिली के साथ नहीं बल्कि बेटी आराध्या के साथ नजर आईं। हालांकि, इस दौरान पूरा बच्चन परिवार शादी में मौजूद था, लेकिन ईश्वर सबसे अलग दिखीं। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन ने भी एक तलाक वाला पोस्ट लाइक किया था। इसके बाद से ही ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की तलाक की अफवाहें उड़ रही है। इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन अमेरिका ट्रिप एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर फैन ने शेयर की फोटो
अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के बाद आराध्या और ऐश्वर्या को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। दोनों फंक्शन इंजॉय करने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए। अमेरिका ट्रिप से ऐश्वर्या की एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें वह अपनी फैन के साथ हैं। यह फोटो न्यूयॉर्क में ली गई है और इसे एक्ट्रेस की फैन ने शेयर किया है।
फैन जेरी ने लिखा प्यार कैप्शन
अमेरिकन अभिनेत्री जेरी रेयना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐश्वर्या राय के साथ दो तस्वीरें शेयर की है। इस तस्वीर में एक तस्वीर काफी पुरानी है और दूसरी हाल ही में ली गई है। रिसेंट वाली फोटो में ऐश्वर्या राय ने लाल और काला आउटफिट पहना हुआ है। जेरी ने फोटो के कैप्शन में पिछली मुलाकात का भी जिक्र किया है। उन्होंने लिखा, ‘एक जीवन में अपने आदर्श से दो बार मिलना ग्रेड हासिल करने जैसा है।’
पूरा हुआ जेरी का सपना
जेरी ने अपने पोस्ट में यह बताया है कि ऐश्वर्या राय से मिलना उनका एक सपना था। ऐश्वर्या राय की तारीफ में लिखा है, ‘जब मैंने आपको अपने जीवन के बारे में बताया तो आपने बहुत ध्यान से सुना। इसके लिए आपको धन्यवाद देना हमेशा मेरा सपना था। मैं आपके लिए इस दुनिया की सारी खुशियां और आनंद की कामना करती हूं।’
बच्चन परिवार में तनाव की खबरें
बीते एक साल के अंदर-अंदर बच्चन परिवार और ऐश्वर्या राय के बीच तनाव की खबरें सामने आई है। कई मौकों पर बच्चन फैमिली और ऐश्वर्या राय को एक ही जगह पर अलग-अलग देखा गया है। हाल ही में एक इवेंट में ऐश्वर्या राय और नव्या नवेली नंदा एक साथ वॉक करने पहुंची थीं। इस दौरान जया बच्चन भी वहां मौजूद थीं उन्होंने नव्या नवेली नंदा को चीयर अप किया, लेकिन ऐश्वर्या को नहीं। आज भी ऐसी खबरें सामने आ रही है जिसमें यह कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के बीच में कुछ ठीक नहीं है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




