back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ऐश्वर्या राय बच्चन ने डीएंडजी गाउन में बिखेरा जलवा

नई दिल्ली, 19 मई (आईएएनएस लाइफ)। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस में 75वें कान्स फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन रंगीन थ्री-डी फूलों से सजे डोल्से और गब्बाना (डीएंडजी) गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व कर रहीं ऐश्वर्या ने दिल वाले इमोजी के साथ इंस्टाग्राम पर अपने ग्लैम का क्लोज-अप शॉट पोस्ट किया। फेस्टिवल के उद्घाटन के दिन ‘हम दिल दे चुके सनम’ की अभिनेत्री को हॉट पिंक हील्स के साथ एक खूबसूरत गुलाबी वैलेंटिनो पैंटसूट में भी देखा गया, जब वह हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज की ‘टॉप गन: मेवरिक’ के प्रीमियर में शामिल हुर्इं। अभिनेत्री ने ईवा लोंगोरिया के साथ एक विशेष क्षण भी साझा किया, जो लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती है। –आईएएनएस एसजीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵