back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

22 साल बाद संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम करेंगे अजय देवगन

संजय लीला भंसाली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। वहीं अब फिल्म में अजय देवगन की भी एंट्री हो गई है और वह आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेगें। इस खबर को कन्फर्म किया है फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने। तरण आदर्श ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में काम करने के लिए अजय देवगन ने 22 साल बाद संजय लीला भंसाली के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म में अजय देवगन का क्या किरदार होगा इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है , लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म में अजय देवगन करीम लाला का किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से पहले अजय देवगन ने संजय लीला भंसाली के साथ साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में काम काम किया था। फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में हैं और वह फिल्म में माफिया क्वीन बनी हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब के एक चैप्टर माफिया क्वींस ऑफ मुंबई पर आधारित है। संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। वहीं आलिया भट्ट अजय देवगन के साथ भी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आयेंगी संजय लीला भंसाली और जयंतीलाल गोयल द्वारा निर्मित यह फिल्म इसी साल 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...