back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अच्‍छा दिखने के लिए अभिनेत्री मुमताज लगवाती हैं चेहरे पर फिलर्स, बोली- यह कोई क्राइम…

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मुमताज ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर कोई अच्छा दिखना चाहता है। तो उसे वर्क आउट और अपना ख्याल रखना चाहिए।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का अचानक निधन हो गया। एक्ट्रेस की अचानक मौत होने से इंडस्‍ट्री ओर फिल्‍म जगत से जुड़े लोग हैरान है। वही, एक तरफ एक्‍ट्रेस के निधन के बाद से एंटी एजिंग ट्रीटमेंट्स और ब्यूटी करेक्शन सर्जरी को लेकर चर्चा शुरू हो रही है। इस बीच बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मुमताज ने फैशल ब्‍यूटी और चेहरे की सर्जरी को लेकर बड़ा खुलास किया है। 

अच्‍छा दिखने के लिए क्‍या करें 

77 वर्षीय एक्ट्रेस मुमताज ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भले ही वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन एक समय ऐसा था जब फैंस की उनके लिए लाइन लगती थी। वहीं, पर्दे पर उनकी खूबसूरती दर्शकों को सिनेमाघरों का रुख करवाती थी। एक्‍ट्रेस ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर कोई अच्छा दिखना चाहता है तो उसे वर्क आउट और अपना ख्याल रखना चाहिए। 

हर चार महीने में लगाती है फिलर्स 

वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने कभी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई। न ही उन्होने प्‍लास्टिक सर्जरी करवाने के बारे में सोचा। लेकिन चेहरे के दोनों तरफ वह हर 4 महीने में फिलर्स लगवाती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह प्लास्टिक सर्जरी के आइडिया के खिलाफ नहीं हैं।

एक से दो महीने तक रहता है फिलर्स 

एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने एक इंटरव्यू में मुमताज ने अच्छा दिखने के बारे में बातचीत करते हुए कहा‍ कि उन्होंने फेसलिफ्ट जैसा कुछ नहीं करवाया। वहीं, उन्होंने बताया कि वह जब भी थकान महसूस करती हैं तो चेहरे के दायीं और बायीं तरफ फिलर्स लगवाती हैं। उन्होंने बताया कि फिलर्स एक से दो महीने तक रहता है और वह हर चार महीने में लगवाती हैं। 

प्लास्टिक सर्जरी कोई क्राइम नहीं 

प्लास्टिक सर्जरी करवाने का जिक्र करने पर एक्ट्रेस ने प्रतिक्रिया दी है। इस पर उन्‍होने कहा कि ऐसा नहीं करवाया है। लेकिन अगर किसी को लगता है कि उन्हें खुद को बदलना चाहिए तो वह करवा सकते हैं। यह कोई क्राइम नहीं है। वहीं, एक्ट्रेस ने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उन्हें खुद में कुछ बदलाव करना चाहिए तो वह ऐसा करेंगी और सभी को ऐसा करना चाहिए। 

बता दें, 70 के दशक में मुमताज का बॉलीवुड में अलग जलवा रहा है। उस दशक में एक्‍ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं, जिनमें लोफर, दो रास्ते, रोटी, आप की कसम, सच्चा झूठा और प्रेम कहानी का नाम शामिल है। वहीं, राजेश खन्ना के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी फेमस थी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म Dhurandhar ने बदली Sara Arjun की किस्मत, हसीना ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सारा अर्जुन (Sara Arjun) फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के साथ नजर आईं थी। इस फिल्म ने ही एक्ट्रेस की...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵