back to top
30.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एस्केप लाइव में एक्टर सुमेध मुदगलकर को मारे गए 25 से 27 बार थप्पड़

मुंबई, 3 मई (आईएएनएस)। एक्टर सुमेध मुदगलकर वेब सीरीज एस्केप लाइव में डार्की की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शूटिंग के दौरान की गई मस्ती और दिलचस्प यादों को साझा किया। सुमेध ने बताया कि एक सीन में उनकी को-एक्टर आकांक्षा सिंह ने उन्हें 25 से 27 बार थप्पड़ मारे थे। वह कहते है, मुझे एक सीन याद है। इस सीन में मैं आकांक्षा पर गोली चलाता हूं। इस सीन को करने से पहले मैंने आकांक्षा से असली थप्पड़ मारने को कहा था, क्योंकि मैं चाहता था कि मेरा डार्की का किरदार काफी प्रभावित दिखें। इस सीन में अपने किरदार को असल रंग देने के लिए मैंने शूटिंग के दौरान लगभग 5-7 बार थप्पड़ मारने के लिए कहा और फिर हमने इसे श्याम कौशल जी के साथ मॉनिटर पर देखा। श्याम कौशल ने मजाक में उनसे कहा कि शॉट सही नहीं है और फिर इस सीन को दोहराया गया। इस बार आकांक्षा ने मुझे पागलों की तरह थप्पड़ मारे और शॉट के बाद मुझे गले लगा लिया। उन्होंने मुझसे माफी मांगी। मुझे इस सीक्वेंस के लिए 25-27 बार थप्पड़ मारे गए। एस्केप लाइव की स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी। –आईएएनएस पीके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

आज Hanuman Jayanti पर देखें ये फिल्में इसमें दिखाया गया भगवान का चमत्कार, एक बार जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज देशभर में हनुमान जयंती...

Stock Market Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट, Sensex 1400 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 2 अप्रैल 2026 को भारतीय...

CM पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा होगी डबल, SSG के साथ मिलेगा Z+ कवर; जानिए और क्या-क्या होंगे बदलाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को...

Travel Tips: अप्रैल में केरल घूमने का है अपना अलग मजा, जानिए इन जगहों के बारे में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरुआती गर्मी...

Vastu Tips: आज Hanuman Jayanti के दिन करें ये वास्तु उपाय, चमक उठेगा आपका भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti)के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵