back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद एक्‍टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल बन गया है। अब ताजा मामले में रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप पर धमकी भरा मैसेज मिला है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी भरा मैसेज मिला है। पुलिस ने मंगलवार को जानकारी दी कि अनजान व्यक्तियों ने व्हाट्सऐप पर रणवीर को धमकी दी है। धमकी भरे मैसेज के बाद अभिनेता के घर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। 

वॉइस नोट के जरिए दी धमकी 

अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सऐप वॉइस नोट के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया है, जिसमें उनसे करोड़ों रुपये की मांग की गई। घटना की जानकारी मिलते ही रणवीर ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने अभिनेता के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है और धमकी देने वाले व्यक्ति की तलाश में सक्रिय हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच में तकनीकी और साक्ष्य दोनों पहलुओं को ध्यान में रखा जा रहा है, ताकि दोषी को जल्द पकड़कर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर शक

रणवीर सिंह को धमकी भरा संदेश तब मिला जब शहर में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग की घटना अभी कुछ दिन पहले ही हुई थी। अधिकारियों का कहना है कि मुंबई पुलिस को संदेह है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य रणवीर को आपराधिक लाभ के उद्देश्य से धमकी दे रहे हों। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा बढ़ाने के लिए मुंबई पुलिस के जवानों के साथ-साथ अभिनेता के निवास वाली सेंट्रल मुंबई की हाउसिंग सोसाइटी में प्राइवेट गार्ड भी तैनात किए गए हैं। बता दें कि रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य शुभम लोंकर, जो अभी फरार है, उसने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। इस मामले में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सोसाइटी ने जताई सुरक्षा चिंताएं

सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी ने पुलिस से संपर्क किया और परिसर में हथियारबंद गार्ड की तैनाती को लेकर गंभीर चिंता जताई। कमेटी ने एक पत्र में लिखा कि “ये गार्ड अक्सर लॉबी, जिम और बच्चों के खेलने की जगह जैसी साझा जगहों पर हथियारों के साथ घूमते हैं, जिससे अन्य निवासियों की सुरक्षा और शांति प्रभावित हो सकती है।” 

Advertisementspot_img

Also Read:

Ranveer Singh की Dhurandhar The Revenge ने रिलीज होते ही मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर आ रहे हैं जोरदार रिव्यू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar The Revenge) ने सिनेमाघर में दस्तक दे दिया है। फिल्म के...
spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...