back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने साइबराबाद पुलिस को दान किया ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर

हैदराबाद, 12 मई (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे, जिन्होंने जरूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था करने के लिए अपनी बाइक बेच दी है, उन्होंने इनमें से एक कंस्ट्रेटर साइबराबाद पुलिस को दान किया है। हर्षवर्धन राणे की ओर से शर्टऑफ फाउंडेशन की ओर से स्वयंसेवक अभिलाष एलप्रोलु ने साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी.सी. सज्जनार को बुधवार को ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर सौंपा। पिछले हफ्ते, 37 वर्षीय अभिनेता ने कोविड से लड़ने में लोगों की मदद करने के उद्देश्य से ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर दान करने के लिए धन जुटाने के लिए अपनी बाइक रॉयल एनफील्ड कॉन्टिनेंटल जीटी बेच दी थी। वह फ्रंटलाइन वर्कर्स को दान करना चाहते थे, जो इस महामारी में नागरिकों की मदद करने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। पुलिस आयुक्त और सोसाइटी फॉर साइबराबाद सिक्योरिटी काउंसिल (एससीएससी) ने अभिनेता की उदारता की सराहना की। बाइक का शौक रखने वाले हर्षवर्धन ने इस महीने की शुरुआत में अपनी पीले रंग की रॉयल एनफील्ड बाइक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं और लिखा था कि वह कोविड-19 का मुकाबला करने में जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कुछ ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर की व्यवस्था करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल एक्सचेंज करने के इच्छुक हैं। हर्षवर्धन राणे ने 2016 की फिल्म सनम तेरी कसम से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने इसके अलावा कई तेलुगू फिल्मों में भी काम किया है। –आईएएनएस एकेके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵