back to top
34.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के लिवर में मिला टेनिस बॉल जितना ट्यूमर, पति शोएब इब्राहिम ने दी जानकारी

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इब्राहिम के लिवर में ट्यूमर पाया गया है। जो टेनिस बॉल जितना बड़ा है। शोएब इब्राहिम ने यूट्यूब पर हेल्थ अपडेट देते हुए बताया कि दीपिका को जल्द ही ऑपरेशन कराना होगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्‍ट्रेस दीपिका कक्कड़ की तबीयत को लेकर एक गंभीर खबर सामने आई है। उनके पति और अभिनेता शोएब इब्राहिम ने हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल के जरिए फैंस को जानकारी दी कि दीपिका के लिवर में एक ट्यूमर पाया गया है, जिसकी जल्द ही सर्जरी की जाएगी।

शोएब ने बताया कि कुछ समय पहले दीपिका को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। शुरू में दोनों को लगा कि यह सामान्य एसिडिटी की वजह से हो सकता है, इसलिए घरेलू इलाज करके इसे ठीक करने की कोशिश की गई। लेकिन जब दर्द में कोई राहत नहीं मिली, तो उन्होंने मेडिकल जांच करवाई। जांच के बाद डॉक्टर्स ने लिवर में ट्यूमर होने की पुष्टि की, जिसकी साइज टेनिस बॉल जितनी बताई जा रही है।

शोएब इब्राहिम ने बताया पूरा हाल


शोएब इब्राहिम ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद यह पता चला कि दीपिका के लिवर के बाएं हिस्से में एक टेनिस बॉल के आकार का ट्यूमर मौजूद है। इस खबर ने दोनों को काफी तनाव में डाल दिया। शोएब ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया कि डॉक्टरों ने गंभीरता को देखते हुए तुरंत दीपिका को अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी थी। दोनों को इस बात का डर सता रहा था कि कहीं यह ट्यूमर कैंसर वाला न हो। हालांकि, राहत की बात यह रही कि सीटी स्कैन रिपोर्ट में किसी तरह के कैंसर के लक्षण नहीं पाए गए हैं। वहीं, दीपिका की स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए अभी कुछ और जांचें बाकी हैं। शोएब ने बताया कि दीपिका पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और 15 मई, गुरुवार को उन्हें छुट्टी मिल गई है।

दीपिका कक्कड़ की जल्द होगी सर्जरी

दीपिका कक्कड़ के लिवर में पाए गए ट्यूमर को लेकर अब सर्जरी की तैयारी शुरू हो गई है। शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट वीडियो में बताया कि डॉक्टरों के अनुसार इस ट्यूमर का इलाज सिर्फ ऑपरेशन के जरिए ही संभव है। ऐसे में दीपिका की जल्द ही सर्जरी कराई जाएगी। शोएब ने यह भी बताया कि शुक्रवार को दीपिका एक विशेषज्ञ लिवर सर्जन से परामर्श लेंगी, ताकि आगे के उपचार की विस्तृत योजना बनाई जा सके। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल में ही रहने की सलाह दी थी, लेकिन शोएब ने महसूस किया कि घर का शांत और सहज माहौल दीपिका के लिए ज्‍यादा आरामदायक होगा। इसी कारण उन्होंने उन्हें घर पर ही रखकर देखभाल करने का फैसला लिया।

जांच के दौरान कैंसर का भी किया टेस्‍ट

दीपिका कक्कड़ की अब तक की जांच रिपोर्ट्स में भले ही कैंसर के कोई साफ संकेत न मिले हों, लेकिन डॉक्टरों ने एहतियातन एक विशेष ब्लड टेस्ट भी करवाया है ताकि किसी भी तरह की आशंका को पूरी तरह से खारिज किया जा सके। इस टेस्ट की रिपोर्ट आज शुक्रवार को आने वाली है और परिवार इस रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस कठिन समय में शोएब इब्राहिम ने अपने प्रशंसकों से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह उनके पिता की बीमारी के वक्त लोगों ने दिल से दुआएं की थीं, उसी तरह इस बार भी वे दीपिका के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि अफवाहों और नकारात्मक बातों से दूर रहें और बस यही कामना करें कि दीपिका जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Happy Women’s Day: इस विमेंस डे पर देखें बॉलीवुड की वो फिल्में जिसमें एक्ट्रेस ने चलाया अपना जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेक्स। आज 8 मार्च के दिन पूरी दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 मनाया जा रहा है। महिलाओं की उपलब्धियों को...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...