नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। एकता कपूर का शो नागिन के अब तक 6 सीजन हो चुके थे वहीं अब इसका सातवां सीजन भी शुरू हो गया है। इसमें प्रियंका चाहर चौधरी नागिन के रूप में नजर आ रही हैं। नागिन के शो को लेकर फैंस के मन में काफी उत्सुकता थी लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे थे। अब यह शुरू भी हो गया है और कई सारे एपिसोड अब तक आ चुके हैं। वहीं नागिन से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है जिसमें एकता कपूर ने कुछ अलग फैसला लिया है।
फैंस को पसंद आ रहा है नागिन 7
नागिन शुरू होने से पहले प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर लोग ट्रोल कर रहे थे कि उनकी एक्टिंग कैसी होगी। जब नागिन का पहला दूसरा एपिसोड आया था तब ईशा सिंह को लोग नागिन बता रहे थे प्रियंका की एक्टिंग को कंट्रोल करते हुए नजर आ रहे थे जिसको लेकर प्रियंका ने काफी कुछ कहा था उन्होंने यह कहा था कि लोग आपको पसंद भी करेंगे नहीं भी पसंद करेंगे इसके लिए मैं हमेशा से तैयार हूं। लेकिन जैसे-जैसे सो की कहानी आगे बढ़ती जा रही है अब लोग उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं उनकी तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
एकता कपूर ने बंद करवाया फोन
नागिन 7 से जुड़ा कुछ ना कुछ अपडेट आता रहता है उससे जुड़ी फोटो वीडियो वायरल होती रहती है।
अब एकता कपूर ने नागिन के सेट से जुड़ा एक नया फैसला लिया है जो हर किसी को चौंका देगा। एकता कपूर ने नागिन 7 के सेट पर फोन की एंट्री पर रोक लगा दिया है। यानी नागिन 7 के सेट पर अब किसी को भी फोन के इस्तेमाल करने की परमिशन नहीं है।
इस कारण लिए ऐसा फैसला
एकता कपूर ने यह फैसला इसलिए लिया है, क्योंकि सेट पर अगर फोन का इस्तेमाल स्टार्स नहीं करेंगे तो फैंस को शो के छोटे छोटे अपडेट्स नहीं मिलेंगे। इस वजह से वीकेंड पर टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड के लिए दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट का लेवल हाई रहेगा। ऐसे में शो की रेटिंग में भी इजाफा होगा।





