नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा को फिल्म में रोल देकर चर्चा में आए डायरेक्टर सनोज मिश्रा इस समय विवादों में घिरे है। उन पर एक युवती ने हाल के दिनों में दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लेकिन अब उस युवती के नए दावों से केस में एक नया मोड़ आ गया है। उन्होने सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप को वापस ले रही है। इन दावों के बाद लड़की ने बड़ा खुलासा किया है। रेप केस मामले में युवती अपने बयान से मुकर गई है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
दअरसल, कुछ दिन पहले ही एक लड़की ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए थे। युवती ने मिश्रा पर रेप का आरोप लगाया था। इस केस में डायरेक्टर सनोज मिश्रा जेल में बंद है। लेकिन अब सनोज मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। युवती अपने बयानों से मुकर गई है। और डायरेक्टर पर लगाए आरोप से युवती को पछताया है। ऐसे में मिश्रा के लिए ये बड़ी राहत वाली बात है। और इस बयान के बाद उनके जेल से बाहर आने की उम्मीद बन गई है।
अपने दावें से मुकरी युवती
एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवती कुछ कहती हुए दिख रही है। कहती है कि वह सनोज मिश्रा के साथ ‘द डायरी ऑफ वेस्ट बंगाल’ में काम कर रही थी। वह इस फिल्म की असिस्टेंट डायरेक्टर है, लेकिन फिल्म की शूटिंग के बाद लोगों ने उसे भड़काना शुरू कर दिया। इस बीच महाकुंभ से वायरल हुए मोनालिसा फिल्म में आई और सनोज मिश्रा के साथ काम करने लगी। लोगों ने मुझे फर्जी तस्वीरें भेजीं और झूठ और एक भ्रम फैलाया। उन्होंने ऐसी स्थिति पैदा कर दी और मुझे इतना परेशान किया कि गुस्से में आकर सनोज मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज करा दिया।
मेरे सुसाइड के जिम्मेदारी चार लोग होगें
लड़की आगे कहती है कि कुछ दिन बाद मुझे जब सच्चाई का पता चला तो मुझे पछताया हुआ। फिर जब केस वापस लेने के लिए कोर्ट गई तो लोगों ने डराया और धमकाया। महिला ने कहा कि मुझे कुछ होता है या मैं सुसाइड करती हूं तो इसके जिम्मेदार 4 लोग होंगे। बता दें कि झांसी की 28 वर्षीय महिला ने सनोज पर फिल्म में काम देने के बहाने रेप करने, अबॉर्शन के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। लेकिन अब यह युवती अपने बयान से मुकर गई है। जिससे इस केस में नया मोड़ आ गया है।




