back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

89 वर्षीय ही-मन धर्मेंद्र अस्पताल से घर लौटे, 11 दिनों के बाद हुए डिस्चार्ज, फैंस में खुशी की लहर

89 साल के धर्मेंद्र ने जिंदगी की जंग जीत ली। लंबे समय से बीमार चल रहे अभिनेता को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वे स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के दिग्गज धर्मेंद्र (89) ने एक बार फिर अपनी जिंदादिली दिखाई। मौत की अफवाहों के बीच, वे बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से स्वस्थ होकर घर लौटे। फैंस में खुशी की लहर है, और अभिनेता की ऊर्जा व उत्साह ने सबको हैरान कर दिया।

आज सुबह धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल अस्पताल पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। थोड़ी ही देर बाद खबर आई कि बॉलीवुड के ‘धर्म पाजी’ धर्मेंद्र स्वस्थ होकर ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं, जिससे फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

बता दें कि, धर्मेंद्र 1 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के कारण अस्पताल पहुंचे थे। शुरू में इसे रूटीन चेकअप बताया गया, लेकिन बाद में चिकित्सकों ने उनकी स्थिति पर निगरानी रखते हुए बताया कि उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अब अभिनेता स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

निधन की अफवाहें पर बेटी ईशा देओल का खंडन 

बाद में धर्मेंद्र के ICU और वेंटिलेटर में होने की खबरें आईं, जिससे उनकी मौत की अफवाहें फैल गईं। हालांकि, उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर इन खबरों का खंडन करते हुए साफ तौर पर गुस्सा जताया और अफवाहों को बेबुनियाद बताया।

ही-मैन धर्मेंद्र एंबुलेंस से पहुंचे घर

ही-मैन धर्मेंद्र को एंबुलेंस के जरिए उनके घर भेजा गया, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं और अभिनेता के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं। इस वीडियो में उनकी सुरक्षित वापसी की खुशी साफ झलक रही है।

आज सुबह अस्पताल से दी छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र को बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दी गई। परिवार ने फैसला किया है कि उनका इलाज अब घर पर ही किया जाएगा, ताकि अभिनेता आरामदायक वातावरण में स्वस्थ हो सकें।

सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे थे बॉबी देओल 

बॉबी देओल धर्मेंद्र के डिस्चार्ज से पहले सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचे। थोड़ी ही देर बाद 89 साल के अभिनेता एंबुलेंस से घर के लिए रवाना हुए। अब उनका इलाज और देख-रेख परिवार के निगरानी में घर पर ही जारी रहेगा, जिससे फैंस को राहत और खुशी मिली है।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

IPO News: भारत में जल्द आने वाला है इतिहास का सबसे बड़ा IPO, 31 मार्च तक फाइल हो सकता है DRHP

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के शेयर बाजार में जल्द...

निहाल नाम का मतलब- Nihal Name Meaning

Nihal Name Meaning – निहाल नाम का मतलब: Satisfied,...

Malaika Arora ने साड़ी में दिए खतरनाक हॉट पोज, तस्वीरें देख हट नहीं रही फैंस की नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵