back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वकील के किरदार में नजर आईं Raveena Tandon, रिलीज हुआ Patna Shukla का ट्रेलर

रवीना टंडन लगातार अपने एक्टिंग का जादू दिखा रही हैं, हाल में ही ओटीटी में आई 'कर्मा कॉलिंग' को लोगों ने खूब पसंद किया।अब एक्ट्रेस वकील बन इंसाफ दिलाने आ रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन की फिल्म ‘पटना शुक्ला’ का ट्रेलर सामने आ चुका है। इसके साथ ही फिल्म के मेकर्स ने फिल्म के रिलीज होने की भी अपडेट दे दी है। इस फिल्म में रवीना टंडन वकील के किरदार में आ रही हैं।

दमदार है रवीना टंडन किरदार

रवीना टंडन हमेशा अलग किरदार निभाना पसंद करती है। वहीं, अब वे अपनी आगामी फिल्म ‘पटना शुक्ला’ में एक वकील की भूमिका निभा रही हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस अपने घर परिवार को के साथ-साथ अपनी ड्यूटी भी ब खूबी निब हटी हुई नजर आ रही हैं।हालांकि उनके पति उनको घर के काम काज़ो में वस्त करने की कोशिश करते रहते है, इन सब के बाद भी वो बिहार में हुए शिक्षा घोटाले से पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलवाने के लिए सिस्टम से लड़ती है।

फिल्म की कहानी

फिल्म के ट्रेलर में सबसे पहले में रवीना टंडन घर में काम करती हुई नजर आती है। और यह पता चलता है की उनके पति को उनका वकील होना अच्छा नहीं लगता है। घर से लेकर कोर्ट तक उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उनके पास शिक्षा घोटाला की शिकार एक छात्रा आती है, जिसे इंसाफ चाहिए। यहीं से उनकी जंग की शुरुआत होती है। इस जंग को लड़ते हुए उन्हें अपना घर और घरवालों का प्यार खोना पड़ता हैं लेकिन वो हार बिल्कुल नहीं मानती और अपनी जंग पूरी सच्चाई से लड़ती हैं।

फिल्म की रिलीज डेट

रवीना टंडन की आने वाली फिल्म ‘पटना शुक्ला’ के ट्रेलर तो सब ने देख ही लिया होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म में रिंकी के किरदार को निभाने वाली एक्ट्रेस कोन है। इस फिल्म में यह किरदार 24 साल की एक्ट्रेस अनुष्का कौशिक ने निभाया है। फिल्म में उनके जंग और हिम्मत को बहुत बारीकी से दर्शाया गया हैं। वहीं, फैंस उनकी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ‘पटना शुक्ला’ का निर्माण अरबाज खान के प्रोडक्शन हाउस ने किया है। यह फिल्म 29 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵