back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

DUSU चुनाव में उम्मीदवारों ने झाड़ू लेकर की कैंपस की सफाई, जानिए आखिर क्यों?

साल 2024-25 के लिए DUSU इलेक्शन 27 सितंबर को हुए थे लेकिन दिल्ली HC के आदेश के बाद काउंटिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके मद्देनजर जल्द से जल्द सफाई कराई जा रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में हाल ही में DUSU के लिए वोटिंग हुई थी लेकिन इसके नतीजे अभी अटके हुए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है जब तक कैंपस में सफाई नहीं होगी तब कर नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे। कोर्ट ने कहा है कि पहले उम्मीदवार कैंपस को साफ कराएं इसके बाद ही तभी काउंटिंग की अनुमति दी जाएगी।

कार्यकर्ता खुद जाकर कर रहे हैं सफाई

ABVP की ओर से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार भानु प्रताप सिंह ने बताया कि वो और उनके कार्यकर्ता कॉलेजो के कैंपस में जाकर खुद सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कैंपस छात्रों का है और जहां पर सफाई नहीं हुई है वहां हम खुद जाकर सफाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टूडेंट्स यूनियन का राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान है और इस तरह रिजल्ट पर रोक ठीक नहीं है। अगर वो चांसलर से मिले तो जल्द रिजल्ट घोषित कराने की अपील करेंगे।

बहुत हद तक हो चुकी है सफाई

सेक्रेट्री पद के लिए ABVP की उम्मीदवार मित्रविंदा कर्णवाल ने बताया कि कैंपस में सफाई की जा रही है। यहां कैंपेनिंग के दौरान जो भी गंदगी की गई है उसे साफ कराया जा रहा है। बहुत हद तक सफाई पूरी हो भी गई है।

काउंटिंग के प्रतिशत में दर्ज हुई है गिरावट

 

एबीवीपी के स्टेट सेक्रेट्री हर्ष अत्री ने कहा कि कोर्ट ने यह आदेश परेशानियों को देखते हुए दिया है। कोर्ट के आदेश से पहले ही सफाई अभियान चलाया जा चुका है। कोर्ट का आदेश आने के बाद काउंटिंग के परसेंटेज में गिरावट आई है।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 700 सफाई कर्मी और एबीवीपी के कार्यकर्ता सफाई में लगे हुए हैं। एबीवीपी की यूनिट भी सफाई कर रही है। साल 2024-25 के लिए इलेक्शन 27 सितंबर को हुए थे लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद काउंटिंग पर रोक लगा दी गई है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

JNU में आधी रात को मचा बवाल: ABVP और लेफ्ट समर्थित छात्रों के बीच पथराव, कई छात्र हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली स्थित Jawaharlal Nehru University (JNU) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच टकराव देखने को मिला।...
spot_img

Latest Stories

हरिणी नाम का मतलब-Harinee Name Meaning

Meaning of Harinee / हरिणी नाम का मतलब :Deer/...

Dhurandhar और Bhabhi Ji Ghar Par Hain फेम Saumya Tandon का सिजलिंग रूप कर गया सबको दीवाना, हर तरफ छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'धुरंधर' (Dhurandhar) में थप्पड़...

राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद से हटने पर क्या कम होगी राघव चड्ढा की सैलरी? जानिए पूरा नियम

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में डिप्टी लीडर के पद...

ये रहे क्रिकेट के 5 सबसे बड़े स्टेडियम, विशालकाय आकार कर देगा हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में क्रिकेट स्टेडियमों की एक...

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखेगे ये ड्रिंक्स, सेहतमंद रहेंगे आप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अप्रैल का महीना शुरू हो...

लव जिहाद और लैंड जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे: असम में गरजे CM योगी, बोले- नो कर्फ्यू, नो दंगा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵