back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi Air Pollution: दिल्ली में छाया सांसों पर संकट, हवा हुई ज़हरीली; AQI का स्तर 336 पहुंचा

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। बुधवार को समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 पहुंच गया।

नई दिल्ली, हि.स.। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के शहरों में लगातार वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। आज समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 336 पहुंच गया। मंगलवार को एक्यूआई 327 दर्ज किया गया था।

पिछले तीन दिन से एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फॉरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और गंभीर रूप धारण कर सकती है।

दिल्ली NCR में भी खराब श्रेणी

सफर के मुताबिक धीरपुर में पीएम 2.5 के साथ एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी के तहत 380 पर था। पूसा और दिल्ली विश्वविद्यालय में एक्यूआई ने पीएम 2.5 को 311 और 391 को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया। वहीं, नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 357 रहा, जबकि गुरुग्राम का एक्यूआई 323 दर्ज किया गया।

AQI लेवल

उल्लेखनीय है कि शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

दिल्ली में फिर चढ़ा पारा, एक दिन में तापमान में तेज उछाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्‍ली /रफ्तार डेस्‍क । राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बुधवार को हल्की बारिश और घने बादलों की...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...