back to top
23.5 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : वीरांगना रानी दुर्गावती का शहादत दिवस गरिमामय ढंग से मना, महापौर ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

धमतरी, 24 जून ( हि. स.)I रानी दुर्गावती के शहादत दिवस पर गुरुवार को गोकुलपुर वार्ड रानी दुर्गावती चौक (लक्ष्मी निवास) के सामने स्थित रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, पार्षद गण एवं एल्डरमैन द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस दौरान महापौर विजय देवांगन ने रानी दुर्गावती के जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा कि साहस, पराक्रम, शौर्य एवं नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन। मातृभूमि की स्वाधीनता एवं धर्म की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाली इस वीरांगना की अमर गाथाएं अनंतकाल तक आम जनमानस को गौरवांवित करती रहेंगी। रानी दुर्गावती का नाम भारत की उन महानतम वीरांगनाओं की सबसे अग्रिम पंक्ति में आता है जिन्होंने मात्रभूमि और अपने आत्मसम्मान की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। रानी दुर्गावती कालिंजर के राजा कीरत सिंह की पुत्री और गोंड राजा दलपत शाह की पत्नी थीं। इनका राज्य क्षेत्र दूर-दूर तक फैला था। रानी दुर्गावती बहुत ही कुशल शासिका थीं इनके शासन काल में प्रजा बहुत सुखी थी और राज्य की ख्याति दूर-दूर तक फ़ैल चुकी थी।इनके राज्य पर ना केवल अकबर बल्कि मालवा के शासक बाजबहादुर की भी नजर थी। रानी ने अपने जीवन काल में कई युद्ध लड़े और उनमें विजय भी पाई। इस अवसर पर एमआईसी मेंबर राजेश ठाकुर,अवैश हाशमी, केंद्र कुमार पेंदरिया, चोवाराम वर्मा, कमलेश सोनकर, राजेश पांडेय, ज्योति वाल्मीकि, पार्षद दीपक सोनकर, सूरज गहरवाल, सविता कंवर, पूर्णिमा रजक, गीतांजलि महिलांगे, लुकेश्वरी साहू, राही यादव, तोमन कंवर एवं आदिवासी समाज के प्रमुख आरएन ध्रुव प्रांताध्यक्ष अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ छत्तीसगढ़, जीवराखन लाल मरई जिला अध्यक्ष, जयपाल सिंह ठाकुर तहसील अध्यक्ष गोंड समाज,एचआर ध्रुव महासचिव,घनश्याम नेताम, नंदा ध्रुव, संतोष ध्रुव, वेद प्रकाश ध्रुव, राजू ध्रुव, शिव कुमार मंडावी एवं वार्डवासी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Allu Arjun की फिल्म Raaka के पोस्टर पर Shah Rukh Khan ने किया रिएक्ट, जानिए क्या कहा?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के...

Share Market Today: हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार लाल, तेजी पर लगा ब्रेक; Sensex टूटा, Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 9...

Assembly Election 2026: वोटर लिस्ट में नाम नहीं? जानिए क्या करें और कैसे डालें वोट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Assembly Elections 2026 के दौरान अक्सर...

Gold & Petrol Diesel Price Today: सोना हुआ सस्ता, कच्चे तेल में उछाल के बावजूद पेट्रोल-डीजल स्थिर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में Iran और United...

कब मनाई जाएगी Mohini Ekadashi? जानें सही डेट और पूजा विधि

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि...

पिएं ये खास जूस, बाल बने रहेंगे काले और घने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर इस समय आप अपने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵