back to top
20.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : श्रृंगी ऋषि के शिष्य महानंद के नाम से पड़ा महानदी का नाम

धमतरी, 25 फरवरी ( हि. स.)I महानदी का उद्गम सिहावा पर्वत से होता है। पर्वत के शिखर पर महर्षि के आश्रम के पास स्थित कुंड को महानदी का उद्गम स्थल माना गया है। मान्यता है कि पर्वत शिखर को छेदती हुई महानदी गणेश घाट होती हुई 15 से 16 किलोमीटर दूरी तय कर ग्राम फरसिया स्थित महामाई धाम तक प्रवाहित होती है। ग्राम पंचायत फरसिया के जिस स्थान से महानदी वापस पश्चिम की ओर प्रवाहित होने लगी, उस स्थान पर महामाई माता का मंदिर स्थापित है, जो महामाई धाम के नाम से प्रसिद्ध है। इस तीर्थ स्थल में महामाई देवी, देवी भगवती एवं महर्षि श्रृंगी के शिष्य महानंद बाबा एवं मातेश्वरी चित्रोत्पला गंगा आदिकाल से विराजमान है। किवदंती है कि एक बार प्रयाग कुंभ मेला के लिए इस क्षेत्र के सभी ऋषि कुंभ स्नान करने के लिए चल पडे। ऋषियों ने सोचा कि साथ में महर्षि श्रृंगि ऋषि को भी साथ ले जाते है। ऋषिगण जब श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पहुंचे, तो देखा कि श्रृंगी ऋषि तपस्या में लीन थे। तब ऋषियों ने बिना विघ्न डाले कुंभ स्नान के लिए निकल पड़े। कुंभ स्नान के बाद लौटते वक्त अपने-अपने कमंडल में गंगा जल भर कर लाए। महर्षि श्रृंगी के आश्रम पहुंचकर ऋषियों ने देखा श्रृंगी ऋषि अभी भी तपस्या में लीन है। तब सभी ऋषियों ने अपने-अपने कमंडल का गंगाजल थोड़ा-थोड़ा श्रृंगी ऋषि के कमंडल में डालकर अपने- अपने आश्रमों के लिए चल पड़े। सालों बीत गए फिर भी श्रृंगी ऋषि का ध्यान नहीं टूटा। श्रृंगी ऋषि की तपस्या से प्रसन्न होकर गंगा मैय्या कमंडल से प्रकट हो गई, जिससे वहां पर रखा कमंडल गिर गया। तभी श्रृंगी ऋषि से गंगा मैय्या ने वरदान मांगने कहा, फिर भी उनका ध्यान नहीं टूटा, तो गंगा मैया क्रोधित होकर, पहाड़ को छेदकर तीव्र वेग के साथ पूर्व दिशा की ओर प्रवाहित होने लगी। इससे जनधन की हानि होने लगी। तब महानंद बाबा ने सोचा कि जनसंहार का पाप श्रृंगी ऋषि को लगेगा, इसलिए तपस्या भंग करने आग जलाकर महर्षि के शरीर में डाल दिया। इससे अत्यंत क्रोधित होकर श्रृंगी ऋषि ने महानंद बाबा को देखा। इससे वे जलकर भस्म हो गए। श्रृंगी ऋषि ने जब ध्यान लगाकर देखा तब रहस्यों का पता चला। तब तक गंगा मैया बहुत दूर लगभग 16 किलोमीटर दूर ग्राम फरसिया पहुंच चुकी थीं। महर्षि ने गंगा मां से प्रार्थना कर वापस आने पुकार लगाई और पूर्व दिशा को छोड़कर जन कल्याण के लिए पश्चिम से होते हुए, उत्तर पूर्व दिशा में प्रवाहित हो गई। महामाया गंगा ने श्रृंगी ऋषि को आशीर्वाद देते हुए यह कहा कि तुम्हारे शिष्य ने गुरु सेवा में जो बलिदान दिया, वह सराहनीय है। मैं जहां तक जाऊंगी, तुम्हारे शिष्य के नाम की नदी कहलाऊंगी। ऐसा आशीर्वाद देकर महामाया गंगा, महानंद के नाम से महानदी बनकर ,पूरे छत्तीसगढ़ व बंगाल की खाड़ी तक जीवनदायिनी नदी बनकर प्रवाहित हो रही है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵