back to top
23.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धमतरी : पीजी कालेज से परीक्षार्थियों को हुआ उत्तर पुस्तिका का वितरण, काफी संख्या में पहुंचे व‍िद्यार्थी

धमतरी, 05 जून ( हि. स.)। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी काॅलेज से शनिवार को परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका का वितरण किया गया। सात जून को भी काॅलेज से उत्तर पुस्तिका का वितरण होगा। बीए, बीकाम, बीएससी प्रथम वर्ष के प्राइवेट परीक्षार्थी काफी संख्या में कालेज पहुंचे। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव पीजी कालेज की प्रभारी प्राचार्य श्रीदेवी चौबे ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकाम के प्राइवेट विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा ऑनलाइन होगी। उत्तर पुस्तिका का वितरण पांच जून को किया गया। सात जून को कालेज के ग्रंथालय काउंटर से उत्तर पुस्तिका का वितरण होगा। सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक वितरण होगा। उन्होंने बताया कि काॅलेज से उत्तर पुस्तिका प्राप्त करने के लिए प्राइवेट परीक्षार्थियों को कालेज में जमा किए गए जनभागीदारी शुल्क की मूलप्रति एवं छायाप्रति साथ लानी होगी। परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिका निर्धारित तिथि एवं समय पर ही दी जाएगी। उत्तर पुस्तिका लेने परीक्षार्थी खुद आना होगा। कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। वार्षिक परीक्षा 2020-21 के लिए परीक्षार्थी स्वयं से भी उत्तर पुस्तिका का निर्माण कर सकते है। पंडित रविशंकरशुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर द्वारा जारी किए गए कवर पेज को विश्वविद्यालय या काॅलेज की वेबसाइट से अपलोड कर सकते है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन

Advertisementspot_img

Also Read:

हापुड़ के VIP कॉलेज में हड़कंप! प्रिंसिपल ने छात्रा को दी मौत की धमकी, वायरल वीडियो पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक बेहद चौंकाने वाला मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद से सामने आया है।...
spot_img

Latest Stories

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...

Vastu Tips: शनिवार के दिन जरूर करें वास्तु उपाय, बनी रहेगी शनिदेव की कृपा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज शनिवार के दिन शनि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵