धमतरी, 2 मार्च ( हि. स.)। रबी फसल की पैदावार लेने वाले किसानों को इन दिनों बिजली समय विश्व में बिजली बंद हो जाने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एकाएक बिजली बंद हो जाने से किसान समय पर धान की फसल के लिए सिंचाई पानी की व्यवस्था नहीं कर पाते ऐसे में किसान परेशान किसानों का कहना है कि पूर्व से सूचना देकर ही बिजली बंद की जानी चाहिए विद्युत की आपूर्ति बंद की जानी चाहिए। ग्राम पंचायत देमार के किसान क्लब के अध्यक्ष व पूर्व उपसरपंच दिनेश कुमार साहू ने कहा कि बार-बार बिजली गुल होने से खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। बिजली कटौती पर रोक लगनी चाहिए। यदि यही हाल रहा तो काफी नुकसान होगा। ग्राम पंचायत देमार के किसान संतोष कुमार सिन्हा, गोपालपुरी गोस्वामी, रघुवीर रामटेके ने बताया कि लगभग पखवाड़े भर से स्थिति बिगड़ी है। किसी भी समय एकाएक बिजली बंद होने से धान की सूख रही फसल को समय पर पानी नहीं मिल पाता। क्षेत्र में पखवाड़े भर से स्थिति बिगड़ी है। अंचल के ग्राम तेलीनसत्ती, उसलापुर, परेवाडीह सहित अन्य गांवों की लगभग ढाई हजार एकड़ की फसल प्रभावित हो रही है। इस और ध्यान देने की आवश्यकता है। मांग करने वालों में ग्राम पंचायत देमार के किसान विजय साहू, जीवराखन पटेल, दुष्यंत पटेल, भेंगजी साहू, उमाशंकर साहू, नारायण पटेल, गंगेश्वर साहू, संत कुमार साहू, अर्जुन सिन्हा, रामरतन मीनपाल, घनश्याम पटेल, अंगेश्वर साहू, आनंद साहू, तेजराम साहू, रामरतन साहू सहित अन्य किसान शामिल हैं। ओवरलोड के कारण हो रही परेशानी विद्युत विभाग अर्जुनी के सहायक अभियंता राकेश ध्रुव ने बताया कि देमार पंप फीडर काफी लंबा है। जिसके तहत परेवाडीह, उसलापुर सहित कई गांवों में विद्युत की आपूर्ति की जाती है। अंचल में बड़े पैमाने पर किसान रबी फसल की पैदावार ले रहे। इसके लिए एक साथ सिंचाई पंप चालू होने के कारण बार-बार फीडर ट्रिप ले रहा है। इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने लगी। वर्तमान में देमार फीडर के लिए तरसींवा और बोड़रा फीडर से विद्युत की आपूर्ति की जा रही, जिससे स्थिति में काफी सुधार हुआ है। अलग ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती नहीं की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार / रोशन




