back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, April 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

केंद्र- राज्य विवाद के बीच कृषि मंत्री का बयान, कहा- समुचित विकास भारत सरकार का लक्ष्य

केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा केंद्रशासित राज्यों का समुचित विकास भारत सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में हर संभव कार्य किया जा रहा है।

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश व केंद्र सरकार एक-दूसरे के पूरक हैं। केन्द्र और राज्यों को परस्पर संवाद व अनुकूलता के साथ कठिनाइयां हल करते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए। केंद्रशासित राज्यों का समुचित विकास भारत सरकार का लक्ष्य है। इस दिशा में हर संभव कार्य किया जा रहा है।

PM मोदी पूरी संकल्प शक्ति के साथ कर रहे काम
तोमर ने केन्द्र शासित राज्यों के प्रतिनिधियों की एक बैठक को शुक्रवार को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरी संकल्प शक्ति के साथ देश का चहुंमुखी विकास करने के लिए विभिन्न योजनाओं-कार्यक्रमों के माध्यम से गतिशीलता के साथ काम कर रहे हैं। केंद्रशासित राज्यों का समुचित विकास भारत सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री मोदी की कोशिश रहती है कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसीलिए सीमावर्ती क्षेत्रों के गांवों में भी केंद्रीय मंत्री व अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण दौरा करते हैं।

पीएम किसान में अभी तक करोड़ों किसानों को मिला लाभ
तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार के पास योजनाओं व धन की कमी नहीं है, जरूरत है योजनाओं के पूर्ण क्रियान्वयन की। सभी पात्र किसानों, पशुपालकों, मत्स्यपालकों को किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि आदि का लाभ मिलना चाहिए। पीएम किसान में अभी तक करोड़ों किसानों को लगभग ढाई लाख करोड़ रु. उनके खातों में दिए गए हैं। जो फसलें वहां होती हैं, उन्हें बढ़ावा दिया जाए, अन्य राज्यों के साथ ये प्रदेश भी विकास की प्रतिस्पर्धा में अग्रणी रहें। केंद्रशासित प्रदेशों के छोटे किसानों के जीवन स्तर में भी बदलाव आना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्थिति अभी नाजुक: अमेरिका-ईरान सीजफायर का भारत ने किया स्वागत, विदेश मंत्रालय ने कहा- मिडिल ईस्ट में शांति की उम्मीद

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच घोषित 2 हफ्ते के सीजफायर का भारत ने स्वागत किया है। बुधवार को विदेश मंत्रालय ने...
spot_img

Latest Stories

अब राशन की दुकान से भी बन जाएगा Ayushman Card, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन आसान तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के...

Fulbright Nehru Masters Fellowship: अमेरिका में पढ़ाई का सुनहरा मौका, फीस से लेकर फ्लाइट तक सब फ्री

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। विदेश में पढ़ाई करना हर छात्र...

CSK को बड़ा झटका! अगले मैच में MS Dhoni के खेलने पर सस्पेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 के बीच Chennai Super...

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵