back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Delhi: जंगपुरा के ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की चोरी, आरोपी को पुलिस ने छत्तीसगढ़ से दबोचा, निकला सोना ही सोना

Delhi Jewelery showroom News: दिल्ली के जंगपुरा में ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा बिलासपुर पुलिस ने किया है। लोकेश श्रीवास को भिलाई के स्मृति नगर से दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बिलासपुर/रायपुर, हि.स.। देश की राजधानी दिल्ली में कुछ ही दिनों पहले जंगपुरा से ज्वेलरी शॉप में हुई करोड़ों की चोरी का खुलासा बिलासपुर पुलिस ने किया है। मुख्य आरोपित लोकेश श्रीवास को भिलाई के स्मृति नगर से दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 18 किलो सोना जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई गई है। इसकी सूचना मिलते ही देर रात दिल्ली पुलिस भी पहुंची है।

दूसरा आरोपी भी हुआ गिरफ्तार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की एसीसीयू औऱ सिविल लाइन थाने की टीम ने गुरुवार को दुर्ग के स्मृति नगर थाना क्षेत्र में लोकेश श्रीवास को पकड़ा था। उसके पास से बिलासपुर में हुए अलग-अलग चोरी के मामलों से जुड़े साढे बारह लाख रुपए की जब्ती की गई है। बिलासपुर पुलिस ने गुरुवार को ही लोकेश के साथी शिवा चंद्रवंशी को बिलासपुर पुलिस ने कवर्धा से गिरफ्तार किया है,उसके पास से 23 लाख के जेवर जब्त किये गए हैं । जहां से लोकेश खिड़की से कूद कर भाग गया था।

शोरूम के मालिक संजीव जैन नजारा देख चौंक गए

भोगल इलाके के जंगपुरा मार्केट में उमराव सिंह ज्वेलर्स का शोरूम में मंगलवार सुबह शोरूम के मालिक संजीव जैन जब शॉप में गए तो धूल ही धूल भरी थी। जब वह स्ट्रांगरूम में पहुंचे तो वहां का नजारा देख चौंक गए, क्योंकि स्ट्रांगरूम का सारा सामान गायब था।

चोरी की इस वारदात को रविवार-सोमवार की रात को अंजाम दिया गया था। सूत्रों के अनुसार आरोपित के पास से चोरी किए गए सामान की रिकवरी भी हो चुकी है। उसके पास से बिलासपुर के विभिन्न मामलों में चोरी की 12.50 लाख की जब्ती के साथ कुछ दिन पूर्व दिल्ली जंगपुरा के सनसनीखेज करोड़ों की चोरी के लगभग साढ़े 18 किलो सोना और हीरे आदि ज्वेलरी भी तलाशी में मिले हैं। पुलिस जिस वक्त छापा मारने पहुंची थी उस समय इन गहनों को चादर, बैग और बोरे में छुपाकर रखा गया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें :- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

मजदूरों को पहले मिलेगा सिलेंडर, 3 महीने की खपत से तय होगा अगला सिलेंडर, जानिए क्या है ये नई गैस पॉलिसी जो दिल्ली में...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। नई पॉलिसी के तहत अब गैस का...
spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵