back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

2 साल के बेटे को प्रताड़ित करने वाली महिला गिरफ्तार

चेन्नई, 30 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु पुलिस की एक विशेष टीम ने एक वीडियो वायरल होने के बाद आंध्र प्रदेश की एक 22 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। वीडियो में महिला अपने 2 साल के बेटे को पीटती नजर आ रही है। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला की पहचान तुलसी के रूप में हुई है। वीडियो में वह अपने दो साल के बेटे प्रदीप को बार-बार उसके चेहरे पर घूंसा मारते हुए दिखाई दे रही है। जब लोगों ने वीडियो देखा तो हैरान रह गए और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि महिला तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के मदुरा मेट्टुआ गांव की रहने वाली है। उसके पति वदिवाझगन ने पुष्टि की कि महिला उनकी पत्नी हैं। तुलसी को नियमित रूप से किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात करते हुए पाए जाने के बाद दंपति में झगड़ा हो गया था। इस मुद्दे पर वादीवाझगन ने उसे आंध्र प्रदेश के चित्तूर में उसके पिता के घर भेज दिया था। पुलिस रविवार को महिला को गिरफ्तार कर सोमवार को तमिलनाडु के सत्यमंगलम ले आई। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि वीडियो तुलसी के पति के द्वारा वायरल किया गया था या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा प्रसारित किया गया था। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...