होजाई (असम), 16 जून (हि.स.)। होजाई जिला के डबका में परिवारिक कलह की वजह से पत्नी द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि परिवारिक कलह की वजह से श्रावन्ती शर्मा नामक महिला द्वारा कुल्हाड़ी से किए गए हमले में उसका पति विजय शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उन्नत चिकित्सा के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। घटना की खबर मिलते ही मौका-ए- वारदात पर पहुंची पुलिस की टीम ने पति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में श्रावन्ती शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ असरार/ अरविंद





