back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अवैध संबंध के शक में पत्नी को फावड़े से काट डाला, आरोपित गिरफ्तार

– हत्या करने के बाद बाहर गये पुत्र से कहा, अपना काम मैंने कर दिया है, पुलिस को बुला ले मुजफ्फरनगर, 21 जून (हि.स.)। तितावी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में अवैध संबंधों के शक में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। मुकुंदपुर गांव निवासी नीरज की शादी लगभग 20 साल पहले बागपत जनपद के बड़ौत की रश्मि से हुई थी। नीरज अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। रश्मि ने इसकी शिकायत अपने परिजनों से भी की थी, लेकिन नीरज की आदत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार की दोपहर को नीरज का अपनी पत्नी के साथ फिर से विवाद हो गया। गुस्साए नीरज ने फावड़े से अपनी पत्नी की गर्दन और सिर पर वार किया, जिससे रश्मि की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय नीरज का पुत्र हिमांशु किसी काम से बघरा गया हुआ था। नीरज ने उसे फोन करके कहा कि घर पर उसने अपना एक काम कर दिया है और वह पुलिस को बुला लें। हिमांशु ने घर आकर देखा तो अपनी मां को मृत पाया। हिमांशु की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हिमांशु ने अपने पिता के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/कुलदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵