back to top
28.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

समय पर डायल 100 व 108 नहीं पहुंचने से ग्रामीणों ने हाईवे पर किया चक्काजाम

अज्ञात की वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत खाचरौद, 19 मार्च (हि.स.)। स्टेट हाईवेनं 17 उज्जैन-जावरा पर स्थित गांव बेड़ावन्य फंटे के पास गुरुवार देर रात को एक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटनास्थल पर खाचरौद मुख्यालय से समय पर शासकीय वाहन नहीं पहुंचने से नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मामला बढ़ता देख खाचरौद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर जाम खुलवाया। इस दौरान मार्ग के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। मिली जानकारी के अनुसार सागर पुत्र राजू गेहलोत उम्र 24 वर्ष निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी अपने दो दोस्त बाला निवासी बिरलाग्राम व जयदीप निवासी अशोक कॉलोनी के साथ बाईक से जावरा जा रहा था, लेकिन रास्ते में वाहन में पेट्रोल खत्म होने व रु नहीं होने से यह लोग बड़ावदा के समीप से पलटकर पुन: नागदा आ रहे थे। रात 9 बजे बेड़ावन्या फंटे के समीप पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी । जिससे सागर की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक टक्कर मार कर फरार हो गया। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी डायल 100 पुलिस वाहन व 108 एम्बुलेंस को दी, लेकिन लगभग 1 घंटे तक कोई भी वाहन घटनास्थल पर नहीं पहुंचा। जिससे नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। मृतक की पत्नी गर्भवती सागर पीथमपुर जिला धार के उद्योग में कार्य करता था, लेकिन कोरोना काल में वह नागदा आ गया था। लगभग 10 माह पूर्व ही सागर ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ अपनी प्रेमिका से विवाह किया था। सागर के परिजन इस विवाह के खिलाफ थे, लेकिन बाद में उनने स्वीकार कर लिया था। बताया जा रहा है कि मृतक की पत्नी गर्भवती है। मृतक सागर के पिता ग्रेसिम उद्योग में भृत्य के पद पर कार्य करते है। घटना की जानकारी मिलते ही गवर्नमेंट कॉलोनी में शोक की लहर छा गई। खाचरौद अस्पताल में शुक्रवार सुबह 10 बजे सागर का पोस्टमार्टम हुआ। खाचरौद पुलिस ने निखिल पोल निवासी गवर्नमेंट कॉलोनी की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रविंद्रसिंह रघुवंशी/राजू

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Ashtami पर ऐसे बनाएं काला चना का प्रसाद, जानें सही तरीका, पढ़ें रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵