back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शातिर ठगों ने मोबाइल पर एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करवाकर खाते से निकाले एक लाख

जयपुर,17 मई (हि.स.)। जवाहर सर्किल थाना इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को मोबाइल फोन पर केवाईसी सूचना अपडेट करवाने के बहाने उसके मोबाइल में एक एप डाउनलोड करवाया और पांच मिनट में एक लाख रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर खाता साफ कर दिया। ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पडताल में जुटी है। थानाधिकारी नवरतन धोलिया ने बताया कि ठगी की वारदात बी ब्लॉक, गोकुल वाटिका में रहने वाले दिनेश चंद जैन के साथ हुई। दोपहर एक व्यक्ति ने उनको फोन किया। उसने खुद को बैंक का एक्जीक्यूटिव बताकर उनके मोबाइल पर केवाईसी सूचना अपडेट करने के बहाने बातचीत की। जिसमें ठग ने दिनेशचंद को उनके मोबाइल में एनीडेस्क ऐप डाउनलोड करने को कहा। बातों में आकर दिनेश ने वैसा ही किया और बातचीत में केवाईसी अपडेट चार्जेज के लिए उसके खाते में 10 रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने को कहा। झांसे में आकर दिनेशचंद ने ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। इसके बाद महज पांच मिनट में उनके खाते से पहले 45 हजार, फिर 10 हजार और इसके बाद 50 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर बदमाशों ने निकाल लिए। बदमाशों ने ठगी की वारदात को अंजाम देने के लिए चार अलग अलग मोबाइल नंबरों से दिनेशचंद को फोन किया। यह नंबर पुलिस को बताए है। अब सायबर सेल की मदद से पुलिस आरोपियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का मानना है कि ऑनलाइन ठगी से जुड़ी यह गैंग ज्यादातर बाहरी राज्यों से वारदात करती है।पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर ठग की तलाश कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵