नई दिल्ली, 24 फरवरी (हि.स.)। सोनीपत और दिल्ली में हत्या और हत्या की कोशिश,गोली चलाने आदी जैसे जघनय वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर अंतरराज्यीय शॉर्पशूटर रजनीश उर्फ भोलू पंडित उर्फ मिट्टा को नरेला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित रजनीश मोनू ललहेरी गैंग का करीबी शॉर्पशूटर था। आरोपित के कब्जे से नॉर्थ रोहिणी इलाके से चोरी बाइक, दो कारतूस और पिस्टल जब्त की है। आरोपित पिछले साल तीन जून को कुंडली इलाके में हुई एक हत्या समेत आधा दर्जन वारदातों में शामिल रहा था। आरोपित के पकड़े जाने के बाद दिल्ली समेत हथियार के आठ बड़ी वारदातों का खुलासा किया है। पकड़े गए आरोपित से हरियाणा पुलिस भी पूछताछ कर सकती है। बुधवार को डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि पिछले साल 11 नंवबर को पॉकेट-4 नरेला में बाइक सवार बदमाशों ने एक घर के बाहर गोली चलाई थी। एक महिला ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी थी। जिन्होंने बताया कि उसके पास दो बदमाश आए थे। जो उसके पति के बारे में पूछताछ कर रहे थे। बदमाशों ने हवा में गोलियां चलाई थी। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले गांव भोरगढ़ के रहने वाले राजबीर उर्फ गुरु को गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी निशानदेही पर हिमाशुं उर्फ सागर को भी गिरफ्तार कर लिया था। दोनों से पूछताछ करने पर रजनीश के बारे में पता चला था। जिसके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही थी। इस बीच रजनीश के किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने नरेला इलाके में आने की बात सामने आई थी। एसीपी नीरव पटेल की देखरेख में एटीओ नरेला उमेश कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम को आरोपी को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया था। जिसको एक पुख्ता सूचना के बाद बीती रात मनसा देवी रोड नरेला इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/अश्वनी




