back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

वसई : वैश्या व्यवसाय कराने वाली महिला दलाल गिरफ्तार

मुंबई, 06 अप्रैल, (हि. स.)। मीरा भाईंदर-वसई विरार आयुक्तालय की अनैतिक मानवी वाहतुक प्रतिबंध टीम ने वसई पूर्व के उडपी कृष्णा होटल में छापेमारी कर एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो युवतियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने बताया कि महिला दलाल मुंबई के धारावी से लड़कियां लाकर वैश्य व्यवसाय कराती थी। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम 4 बजे अनैतिक मानवी वाहतुक प्रतिबंध टीम को सूचना मिली कि धारावी की रहने वाली अरुणा अमन चौहान नामक महिला दलाल वसई पूर्व रेंज नाका स्थित होटल उडपी कृष्णा में लड़कियों से वैश्या व्यवसाय कराती है। सूचना के बाद टीम ने छापामार महिला दलाल को गिरफ्तार कर उसके पास से दो युवतियों को मुक्त कराया है। दोनों लड़कियां भी धारावी की रहने वाली बताई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस पीटा एक्ट के तहत मामले की जांच कर रही है। हन्दुस्थान समाचार/दिलीप

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵