back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूपी : आवारा कुत्तों ने महिला को बनाया निशाना, मौत

बिजनौर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। एक चौंकाने वाली घटना में, 30 वर्षीय महिला अपने मवेशियों के लिए चारा इकट्ठा करके घर लौट रही थी, उस पर आवारा कुत्तों के एक झुंड ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना हसनपुर थाना क्षेत्र के बिजनौरा गांव की है जब महिला नथिया को कुत्तों ने काट लिया। उसके चेहरे, पेट और गले पर गहरे जख्म थे। परिजन बेहोशी की हालत में उसे हसनपुर सामुदायिक केंद्र ले गए लेकिन डाक्टरों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि आवारा कुत्तों का झुंड क्षेत्र में खतरा बन गया है। कुत्तों ने पहले पड़ोसी कनाटा, दीपपुर, रामपुर और भाभा गांवों में लोगों पर हमला किया था। पिछले साल दिसंबर में, हुसैनपुर गांव में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने अपने घर के पास एक 15 वर्षीय लड़की को अपना उस समय शिकार बनाया जब वह अपने घर से कचरा डालने के लिए निकली थी। लोगों ने स्थानीय प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है अन्यथा वे आगामी चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। –आईएएनएस एचएमए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...