back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

“मौत के बदले मौत चाहिए” बहराइच हत्याकांड में मृतक की पत्नी ने की मांग, परिजनों की CM योगी से मुलाकात

बहराइच में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी बीच आज CM योगी ने पीड़ित के परिजनों से मुलाकात की है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया। इस हिंसा में 24 वर्षीय रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार 13 अक्टूबर की शाम जब जुलूस निकला, तो दूसरे समुदाय के युवकों ने डीजे पर बज रहे गाने को लेकर विवाद खड़ा किया। इससे गुस्साए युवकों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे प्रतिमा भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसी बीच आज 15 अक्टूबर को यूपी के सीएम आदित्यनाथ योगी ने मृतक के परिवार से मुलाकात कर उनसे बातचीत की है।

CM योगी ने परिजनों से की बात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगोपाल के परिवार से बात की और आश्वासन दिया कि दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुलाकात के दौरान मृतक की पत्नी ने अपनी मांग दोहराई।

गोली लगने पर तहसीलदार ने मदद करने से किया था इंकार 

हिंसा के दौरान रामगोपाल को घर से खींचकर गोली मारी गई। जब परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो तहसीलदार ने मदद करने से मना कर दिया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना ने गांव वालों में आक्रोश पैदा कर दिया और उन्होंने अंत्येष्टि से इनकार कर दिया। 

बहराइच में सुरक्षा बढ़ी 

हिंसा के बाद बहराइच में सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। मुख्यमंत्री ने इलाके में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया। इसके साथ ही 30 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया और 10 FIR दर्ज की गईं। पुलिस ने इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया था ताकि अफवाहों का दौर न चले।

सही समय पर कार्रवाई न होने पर स्थिति बिगड़ी- पीड़ित के परिजन 

STF प्रमुख अमिताभ यश ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मोर्चा संभाला। उन्होंने खुद बुलेटप्रूफ वाहन लेकर क्षेत्र में गश्त की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से यह वारदात हुई और सही समय पर कार्रवाई न होने के कारण स्थिति बिगड़ गई।

गांव के लोगों ने पुलिसिया इंतजाम पर उठाए सवाल

गांव के लोगों ने कहा कि हर साल प्रतिमा विसर्जन होता है और इस बार के बवाल के लिए पुलिस प्रशासन की खामियों को जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, स्थानीय अधिकारियों के खिलाफ भी लोगों में नाराजगी थी, जिसके चलते थाने के प्रभारी को निलंबित किया गया।

न्याय चाहिए चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े- पीडित की पत्नी

रामगोपाल का परिवार प्रतिशोध की आग में जल रहा है। रामगोपाल की पत्नी जब पोस्टमार्टम हाउस गई तब उन्होंने वहां रोते हुए इंसाफ की मांग की है और कहा है कि उन्हें अपने पति के लिए न्याय चाहिए चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें खून के बदले खून चाहिए। पुलिस ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें आश्वाशन दिया कि आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Advertisementspot_img

Also Read:

होली से पहले यूपी कर्मचारियों में खुशी की लहर, योगी सरकार ने फरवरी वेतन 28 फरवरी को देने का आदेश जारी किया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । उत्तर प्रदेश में होली से पहले सरकारी कर्मचारियों और शिक्षकों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...