राजगढ़, 23 मार्च (हि.स.)। राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कालीतलाई स्थित घर में घुसकर अज्ञात बदमाश पेटी में रखे 90 हजार चोरी कर ले गए। पुलिस ने मौका- मुआयाना कर मंगलवार को अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कालीतलाई निवासी जगदीश पुत्र अनोखसिंह नागर ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश घर में घुसकर कमरे में रखी पेटी चोरी कर ले गए, जिसमें 90 हजार रुपये रखे थे। बताया गया है कि परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे तभी बदमाशों ने मौके की नजाकत को पहचानते हुए हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज पाठक




