unknown-accused-of-seducing-the-girl
unknown-accused-of-seducing-the-girl

अज्ञात पर बालिका को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप

राजगढ़,16 मई (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिरजावड़ी में रहने वाली नाबालिग किशोरी बिना बताए घर से गायब हो गई, परिजनों ने तलाश किया नहीं मिलने पर अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने रविवार को अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार ग्राम बिरजावड़ी निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि बच्ची बीती रात बिना बताए कहीं चली गई, रिश्तेदार व आसपास के क्षेत्र में तलाश किया। नहीं मिलने पर अज्ञात पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का संदेह जताया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363, 7/8 पाॅक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। हिन्दुस्थान समाचार। मनोज पाठक

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in