बस्ती, 15 मार्च (हि.स.)। थाना अंतर्गत अलीगंज पुलिस चौकी के पास घाघरा नदी में सोमवार को स्नान कर रहे बीटेक के दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई। दोनों राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, अंबेडकर नगर के छात्र थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम की पहर पांच विद्यार्थी नदी पर घूमने आये थे और इसी बीच नहाने लगे। नहाते समय पांचों विद्यार्थी डूबने लगे। सभी को डूबते देख लोगों ने बचाने के लिए छलांग लगा दी, जिसमें तीन विद्यार्थियों को तो बचा लिया गया। वहीं, दो छात्र डूब गये। हादसे की सूचना पाकर कलवारी व अंबेडकर नगर पुलिस मौके पहुंची और गोताखोरों की सहायता से लापता शव की तलाश की। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी थी। आईजी अनिल कुमार ने बताया कि इंजीनियरिग के दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर 06 छात्र हो आए, जिसमें एक नहाने नहीं गया। शेष नदी में नहाने गए थे, जिसमें दो की डूबने से मौत हो गई। सभी छात्र लखनऊ व हापुड़ के रहने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/महेंद्र




