back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मौहल्ला में गाली-गलौंज करने पर दो पक्षों में मारपीट,दो भाई सहित चार पर केस दर्ज

राजगढ़,17 मई (हि.स.)। सारंगपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरियामीना में मौहल्ले में गाली-गलौंज करने की बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने सोमवार को दोनों पक्ष के चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। पुलिस के अनुसार ग्राम कांकरियमीना निवासी रितेश (30) पुत्र रतनलाल मीना ने बताया कि बीती रात गांव का महेन्द्र पुत्र कुंदनसिंह राणा मौहल्ले में गाली-गलौंज कर रहा था, मना करने पर उसने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। वहीं महेन्द्रसिंह (45) पुत्र कुंदनसिंह राणा ने बताया कि इसी बात को लेकर गांव के रितेश पुत्र रतनलाल मीना, हेमराज पुत्र आत्माराम मीना और उसका भाई हिम्मतसिंह गाली-गलौंज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की। हिन्दुस्थान समाचार/ मनोज पाठक

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...