back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फूलपुर इफ्को फटलाइजर में बायलर फटने से दो की मौत, चार घायल

प्रयागराज, 23 मार्च (हि.स.)। फूलपुर इफ्को में मंगलवार दोपहर बायलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई। चार कर्मचारी घायल हुए है। पुलिस का कहना है कि हादसे के घटना को लेकर जांच की जा रही है इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इफ्को के जनसम्पर्क अधिकारी संजय मिश्रा ने बताया कि बायलर नम्बर चार मंगलवार दोपहर अचानक फट गया। इस हादसे में दो कर्मचारियों की मौत हुई है जबकि चार लोग घायल है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंच गए है। इफ्को के अधिकारी इस मामले में कुछ भी कुछ नहीं बोल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों पूर्व इसी फैक्टरी में अमोनिया गैस लीक होने से दो अधिकारियों की जान चली गई थी और कई कर्मचारी घायल हुए थे। अभी तक इस मामले किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/राम बहादुर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...