back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चोर के साथ हाथापाई में दो लड़कियां घायल

श्रीनगर, 11 फरवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में शुक्रवार को दो लड़कियां उस समय घायल हो गईं, जब चोर ने उसके परिवार को चाकू की नोक पर बंधक बनाने की कोशिश की। रिपोटरें में कहा गया है कि श्रीनगर शहर के बटमालू के मोमिनाबाद इलाके में परिवार की महिला सदस्यों को बंधक बनाने की कोशिश करने वाले चोर का विरोध करने की कोशिश के दौरान दो लड़कियां घायल हो गईं। परिवार के सभी पुरुष सदस्य शुक्रवार की नमाज के लिए गए थे। परिवार के एक रिश्तेदार के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। हम नमाज के लिए गए थे जिसके बाद चोर घर में घुस गया। महिलाओं के विरोध का सामना करने के बाद चोर चोरी को अंजाम देने में विफल रहा। इसके बाद चोर ने परिवार की महिलाओं को बंधक बनाने का प्रयास किया। हाथापाई के दौरान चोर ने दो लड़कियों को घायल कर दिया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चोर को गिरफ्तार करने में सफल रही। एक घर में घुसने और बटमालू इलाके में दो लड़कियों पर हमला करने की कोशिश करने वाले आरोपी उमर यूसुफ वानी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तार कर लिया है। श्रीनगर पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, महिलाओं के खिलाफ अपराध बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। –आईएएनएस आरएचए/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर के तरुण की हत्या पर खौला शिखर धवन का खून, पोस्ट कर बोले- इस लेवल तक नहीं गिरना चाहिए

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के दिन दिल्ली के उत्तम नगर माहौल उस समय तनावभरा हो गया जब एक मामूली विवाद के बाद हिंदू युवक...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...