back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026

Shortcode Working ✅

[pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिस्टल व कारतूस समेत दो बदमाश गिरफ्तार

बिहारशरीफ, 11 अप्रैल (हि.स.) । बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने अपनी सक्रियता से बदमाशों के आपराधिक घटना को अंजाम देने के मंसूबे को विफल कर दिया। बदमाशों के जमावड़े की सूचना के बाद पुलिस ने रविवार की सुुुबह मिरदाद में छापेमारी की। यहां से पप्पू कुमार को पकड़ा गया। मौके से 2 कट्टा, एक पिस्टल, 6 कारतूस, तीन केन बीयर बरामद हुआ। कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। शराब बरामद होने पर पुलिस ने पप्पू के मकान को सील कर दिया। कटरा सब्जी मोड़ के समीप से चोरी की बाइक के साथ लहेरी थाना क्षेत्र के कोनासराय निवासी आसिफ को पकड़ा गया।छापेमारी सदर डीएसपी के नेतृत्व में हुई। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिब्ली नोमानी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना के बाद पप्पू के मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पप्पू थैला लेकर फरार हो रहा था। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। थैला में हथियार-कारतूस था। कुछ बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाश बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से जुटे थे। पप्पू के पुत्र अमन के कमरे से तीन केन बीयर मिली। जिसके बाद मकान सील कर दिया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

घर पर पार्लर जैसा Pedicure करें, चमक उठेगा पैर

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में पार्लर...

Ashtami Mantra: आज चैत्र अष्टमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न हो जाएंगी माता महागौरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़े...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵