मालदा, 18 अप्रैल (हि. स.)। चुनाव से पहले मालदा में आग्नेयास्त्र और कारतूस बरामद किया गया है। गोलागंज जांच केंद्र पुलिस ने रविवार को इस घटना में दो युवकों सौरव मंडल (19) और संजय मंडल (25) को गिरफ्तार किया है। ये दोनो कालियाचक के रामनगर इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया गया है कि सूचना के आधर पर कालियाचक थाना अंतर्गत गोलापगंज जांच केंद्र की पुलिस ने रविवार को रामनगर बाजार इलाके में तलाशी अभियान चलाया। संदेह के आधार पर दो युवकों को पकड़ कर तलाशी ली गयी। उनके पास से पाइप बंदूक और कारतूस बरामद किए गए। जिसके बाद दोनों युवकों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। कालियाचक पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर दो युवकों को एक पाइप बंदूक और 14 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/सुगंधी/गंगा




