back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बागपत में फाइनेंसर की हत्या में दो गिरफ्तार

बागपत, 18 अप्रैल (हि.स.)। खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव में फाइनेंसर की हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए है। पैसे के लेनदेन को लेकर फाइनेंसर की हत्या की गई थी। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्र ने रविवार को खेकड़ा कोतवाली में प्रेस वार्ता में बताया कि 14 अप्रैल को खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल गांव में रिहान उर्फ टोनी की शाम के समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक ब्याज पर पैसे देने का काम करता था और मोटा ब्याज लेता था। ब्याज के लेनदेन को लेकर ही रिहान की हत्या की गई। पुलिस ने मुबारिकपुर गांव की पुलिया के पास से आरोपित शोएब और साजिद ंनिवासी रटौल को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि रिहान से उन्होंने एक लाख रुपए ब्याज पर लिया था। जिस पर वह 25 फीसदी की दर से ब्याज मांग रहा था। पैसा लेट हो जाने पर रिहान ने उनके घर आकर गालीगलौच की। जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पाए और 14 अप्रैल की शाम को रटौल पीर के पास रिहान की गोली मारकर हत्या कर दी। हिन्दुस्थान समाचार/सचिन

Advertisementspot_img

Also Read:

एक्‍टर कमाल आर खान गिरफ्तार, लोकखंडवाला सोसाइटी फायरिंग मामले में हुई कार्रवाई

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मुंबई पुलिस ने शनिवार को अभिनेता कमाल आर खान (KRK) को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी अंधेरी वेस्ट स्थित...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵