back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पिटाई से लड़के की मौत के बाद ट्यूटर पर हत्या का मामला दर्ज

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 3 सितम्बर (आईएएनएस)। यहां 12 साल के एक लड़के की अस्पताल में मौत के बाद एक निजी ट्यूटर पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। यह घटना रदोई गांव की है और गुरुवार को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस निरीक्षक नरेंद्र यादव ने कहा, बच्चे को 30 अगस्त को पीटा गया और बुधवार को जिला अस्पताल में चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। ट्यूटर केशव गौतम ने ट्यूशन क्लास न लेने पर लड़के को बेंत से पीटा था। अस्वस्थ होने के कारण बच्चे की क्लास छूट गई थी। घायल बच्चे को पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, क्योंकि ग्राम प्रधान ने लड़के के पिता को आश्वासन दिया था कि वह चिकित्सा खर्च की भरपाई करेगा। –आईएएनएस एसएस/आरएचए

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को होली के दिन उत्तम नगर दो परिवारों के बीच विवाद देखने को मिला था जिसमें...
spot_img

Latest Stories

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...

Stock Market Today: शेयर बाजार में आज जबरदस्त रिकवरी, Sensex 873 अंक उछला; Nifty 23,200 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार,...

7 महीने से फरार AAP विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा गिरफ्तार, रेप और धोखाधड़ी का आरोप

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाब में बड़ी कार्रवाई करते हुए...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵